Bank Of India Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन 400 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया वैकेंसी का नोटिफिकेशन 1 मार्च 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 1 मार्च 2025 आमंत्रित किए गए हैं।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bank Of India Apprentice Online Form जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा हमने इस लेख में आवेदन करने की जानकारी के साथ ही अप्लाई का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 तक कभी भी बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। रोजाना सरकार जॉब्स अपडेट पाने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

Bank Of India Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Bank Of India (BOI) |
Name Of Post | Apprentice |
No Of Post | 400 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 15 March 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.12,000/- |
Category | Govt Jobs |
Bank Of India Vacancy 2025 Notification
बैंक ऑफ इंडिया वैकेंसी का नोटिफिकेशन 1 मार्च 2025 को जारी किया गया है, इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कुल 400 पदों को भरा जाएगा। बैंकिंग अप्रेंटिस जॉब के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।
Read Also – राजस्थान उच्च न्यायालय में निकली नई भर्ती, आवेदन 30 मार्च तक
बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस एग्जाम 100 अंकों का होगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती में अंतिम सलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को 12000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा। बता दें कि यह एक अस्थाई भर्ती है जिसमें अभ्यर्थियों का नाम एक निश्चित अवधि के लिए किया जाएगा।
Bank Of India Vacancy 2025 Last Date
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 मार्च 2025 को जारी किया गया है, इस भर्ती में अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। Bank Of India Apprentice Exam 2025 की जानकारी बैंक द्वारा अलग से सूचना जारी करके दी जाएगी।
Event | Dates |
BOI Apprentice Notification Date | 01 March 2025 |
BOI Apprentice Form Start Date | 01 March 2025 |
BOI Apprentice Last Date | 15 March 2025 |
BOI Apprentice Exam Date | Coming Soon |
Bank Of India Recruitment 2025 Post Details
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती का नोटिफिकेशन 400 खाली पदों को भरने के लिए जारी किया गया है, यह भर्ती बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा और वेस्ट बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में निकाली गई है।
Category | No Of Post |
UR | 195 |
OBC | 81 |
EWS | 32 |
SC | 52 |
ST | 40 |
Grand Total | 400 |
Bank Of India Vacancy 2025 Application Fees
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों को 800 रूपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये रखा गया है। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/EWS | Rs.800/- |
SC/ST/Females | Rs.600/- |
PwBD Candidates | Rs.400/- |
Bank Of India Vacancy 2025 Qualification
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए अन्य किसी प्रकार की डिग्री की आवश्यकता नहीं है।
Bank Of India Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
Bank Of India Apprentice Salary
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 12000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bank Of India Vacancy 2025 Selection Process
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Local Language Test
- Document Verification
- Medical Test
Bank Of India Apprentice Exam Pattern & Syllabus 2025
- बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- ऑनलाइन पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
Subjects | Questions | Marks |
General / Financial Awareness | 25 | 25 |
English Language | 25 | 25 |
Quantitative & Reasoning Aptitude | 25 | 25 |
Computer Knowledge | 25 | 25 |
Total | 100 | 100 |
Bank Of India Vacancy 2025 Documents
Bank Of India Apprentice Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How To Apply for Bank Of India Vacancy 2025
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले आप NATS अप्रेंटिसशिप Portal nats.education.gov.in पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर Student Register पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफाई करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- Step: 3 इसके बाद Student Login बटन पर क्लिक करके रजिस्टर्ड मेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 4 लॉगिन करने के बाद “Apprenticeship with Bank of India” पर क्लिक करें।
- Step: 5 अगले चरण में उम्मीदवार “बैंक ऑफ इंडिया” द्वारा प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार “Apply for the Advertised Vacancies” अनुभाग में जाएं।
- Step: 6 अब आप अप्रेंटिसशिप आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 7 आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 8 बैंक ऑफ इंडिया की अप्रेंटिसशिप अधिसूचना के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर आवेदन करने के 48 घंटों के भीतर info@bfsissc.com से एक ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें उन्हें अंतिम “Application cum Examination Fee Form” भरने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार को अपना व्यक्तिगत डेटा, विकल्प प्रदान करना होगा।
- Step: 9 इसके बाद आप जोन, श्रेणी, पीडब्ल्यूबीडी स्थिति और अपेक्षित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करें।
- Step: 10 अगले चरण में आप फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।
Bank Of India Vacancy 2025 Apply Online
BOI Apprentice Notification PDF