IDBI Bank Vacancy 2025: आईडीबीआई बैंक द्वारा बंपर पदों पर जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती निकाली गई है। आईडीबीआई बैंक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 26 फरवरी 2025 को जारी की गई है। यह भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस (PGDBF) प्रोग्राम के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (J.A.M.) के 650 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है।
आईटीआई बैंक न्यू वैकेंसी के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर IDBI Junior Assistant Manager Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हमने आवेदन करने की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी इस लेख में उपलब्ध करवाई है।
आईडीबीआई बैंक जेएएम भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू की गई है, उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य सरकारी बैंकिंग जॉब्स और अपकमिंग वैकेंसी 2025 लेटेस्ट न्यूज सबसे पहले जानने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

IDBI Bank Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Industrial Development Bank of India (IDBI) |
Name Of Post | Junior Assistant Manager (JAM) |
No Of Post | 650 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 12 March 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.6,14,000- 6,50,000/- (Per Year) |
Category | Latest Govt Banking Jobs |
IDBI Bank Vacancy 2025 Notification
आईडीबीआई बैंक द्वारा असिस्टेंट जूनियर मैनेजर भर्ती कुल 650 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है, जिसके लिए अभ्यर्थी 1 मार्च से लेकर 12 मार्च 2025 तक कभी भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। युवाओं को बैंकिंग नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू पास करना होगा।
चयनित उम्मीदवारों को आईडीबीआई बैंक की विभिन्न शाखाओं अथवा कार्यालयों में लगभग 6 महीने की क्लासरूम स्टडी, 2 महीने की इंटर्नशिप और 4 महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) से युक्त 1 वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा। कोर्स के सफल समापन पर, उम्मीदवारों को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ‘ओ’ कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
IDBI Bank Vacancy 2025 Last Date
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक द्वारा जूनियर सहायक मैनेजर पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना 26 फरवरी 2025 को जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 1 मार्च 2025 से आमंत्रित किए गए हैं, उम्मीदवार आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2025 तक अभी भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात IDBI Bank Junior Assistant Manager Exam 2025 का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
Event | Dates |
IDBI JAM Notification Release Date | 26 Feb 2025 |
IDBI JAM Form Start Date | 01 March 2025 |
IDBI JAM Last Date | 12 March 2025 |
IDBI JAM Exam Date | 06 April 2025 |
IDBI Bank JAM Recruitment 2025 Post Details
आईडीबीआई बैंक जेएएम भर्ती कुल 650 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें आरक्षित और अनारक्षित विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग- अलग पद संख्या निर्धारित की गई है।
Category | No Of Post |
GEN/UR | 260 |
SC | 100 |
ST | 54 |
OBC | 171 |
EWS | 65 |
PwBD | 26 |
Grand Total | 650 |
IDBI Bank Vacancy 2025 Application Fees
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 1050 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
General/OBC/EWS | Rs.1050/- |
SC/ST/PwBD | Rs.250/- |
Payment Mode | Online |
IDBI Bank Vacancy 2025 Qualification
आईडीबीआई बैंक भर्ती के अंतर्गत जूनियर अस्सिटेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
IDBI Bank Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जा सकती है।
IDBI Junior Assistant Manager Salary
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिवर्ष 6 लाख 14 हजार रूपये से अधिकतम 6 लाख 50 हजार रूपये तक प्रतिवर्ष वेतन दिया जाएगा। शुरुआती दौर में प्रशिक्षण के दौरान 15000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात वृद्धि कर दी जाएगी।
IDBI Bank Vacancy 2025 Selection Process
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Online Exam
- Personal Interview
- Document Verification
- Medical Test
IDBI Bank JAM Exam Pattern 2025
- आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए आईडीबीआई बैंक द्वारा निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
- इस परीक्षा में 200 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
Subjects | Questions | Marks |
तार्किक तर्क, डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 60 | 60 |
अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 |
मात्रात्मक योग्यता | 40 | 40 |
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता | 60 | 60 |
कुल | 200 | 200 |
IDBI Bank Vacancy 2025 Document
IDBI Bank JAM Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for IDBI Bank Vacancy 2025
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर मेन्यू लिस्ट मे Career अनुभाग में जाकर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 3 भर्तियों की सूची में IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2025 पर क्लिक करके Apply Online पर क्लिक करें।
- Step: 4 इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, नए पेज में New Registration ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करें, इसके बाद ओटीपी सत्यापित करके Register पर क्लिक कर दें।
- Step: 5 रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 6 आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 7 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 8 श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 9 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
IDBI Bank Vacancy 2025 Online Apply
IDBI Bank JAM Notification PDF | Click Here |
IDBI Bank JAM Apply Online | Active Soon |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
IDBI Bank Recruitment 2025 – FAQ,s
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास कोई भी उम्मीदवार IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर का मासिक वेतन कितना है?
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15000 रूपये से 55000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।