Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा प्री डीएलएड यानी कि बीएसटीसी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह अधिसूचना 5 मार्च 2025 को जारी किया गया है। यह परीक्षा बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स सत्र 2025-26 के लिए आयोजित की जा रही है। BSTC का फुल फॉर्म Basic School Teaching Certificate रखा गया है,
बीएसटीसी कोर्स को नया नाम D.El.Ed. दिया गया है जिसका पूरा नाम Diploma in Elementary Education है। राज्य में संचालित विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में 2 वर्षीय डी.एल.एड सामान्य एवं संस्कृत कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2025 से शुरू की गई है। राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है।
उम्मीदवार बीएसटीसी आधिकारिक वेबसाइट से VMOU BSTC Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अधिसूचना और आवेदन का सीधा लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है। बीएसटीसी करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक कभी भी फॉर्म लगा सकते है। Rajasthan Pre D.El.Ed Exam 2025 विश्वविद्यालय द्वारा 1 जून 2025 को कराया जाएगा।

Rajasthan BSTC 2025 Highlight
Exam Organization | Rajasthan Vardhman Mahaveer Open University, Kota (VMOU) |
Name Of Exam | BSTC (Pre D.El.Ed.) |
Apply Mode | Online |
Last Date | 11 April 2025 |
Application Fees | Rs.450- 500/- |
Exam Date | 01 June 2025 |
Category | VMOU BSTC 2025 |
Rajasthan BSTC 2025 Notification
राजस्थान बीएसटीसी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम के लिए आवेदन पत्र 6 मार्च 2022 आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी जानकारी इस लेख में नीचे दी गई है। Two Year Teaching Course के लिए प्री बीएसटीसी एग्जाम 1 जून 2025 को कराया जाएगा।
Read Also – राजस्थान पीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म शुरू, यहां से करें आवेदन
राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम कुल 600 अंकों का होगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर करने पर भी बीएसटीसी डीएलएड एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। बीएसटीसी परीक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही VMOU BSTC Counselling 2025 के बाद कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।
Rajasthan BSTC 2025 Last Date
वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय की ओर से राजस्थान प्री बीएसटीसी नोटिफिकेशन 5 मार्च 2025 को जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के पश्चात Rajasthan Pre D.El.Ed Exam 2025 का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा Rajasthan BSTC Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
Event | Dates |
VMOU Pre BSTC Notification Release | 05 March 2025 |
VMOU Pre BSTC Form Start Date | 06 March 2025 |
VMOU Pre BSTC Last Date | 11 April 2025 |
Rajasthan BSTC Admit Card Release | 26 May 2025 |
VMOU Pre BSTC Exam Date 2025 | 01 June 2025 |
VMOU Pre BSTC Result Date 2025 | _ July 2025 |
Rajasthan BSTC 2025 Application Fees
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कोर्स के आधार पर तय किया गया है, जिसके अनुसार डीएलएड संस्कृत या डीएलएड सामान्य कोर्स में से किसी एक के लिए आवेदन करने पर पर 450 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं डीएलएड संस्कृत कोर्स और डीएलएड सामान्य कोर्स दोनों के लिए आवेदन करने पर 500 रूपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Course | Application Fee |
D.El.Ed Sanskrit या D.El.Ed General Course (कोई एक के लिए) | Rs.450/- |
D.El.Ed Sanskrit & D.El.Ed General Course (दोनों के लिए) | Rs.500/- |
Payment Mode | Online |
Rajasthan BSTC 2025 Qualification
राजस्थान बीएसटीसी 2025 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। योग्यता अंकों में ओबीसी और जनरल श्रेणी की महिला, एससी, एसटी और विकलांग श्रेणी के सभी महिला पुरुष अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट दी गई है ऐसे में इनके 12वीं में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए।
Rajasthan BSTC 2025 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2025 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा को लेकर अधिसूचना में कोई विशेष विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan BSTC 2025 Selection Process
राजस्थान प्री डीएलएड 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में अधिकतम अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज अलॉट करके किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट होगी वह 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षक कोर्स बीएसटीसी कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी सबसे अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन्हें Rajasthan BSTC 1st List 2025 में शॉर्टलिस्ट कर कॉलेज अलॉट की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में सीटें खाली बचने पर बीएसटीसी की दूसरी, तीसरी और चौथी लिस्ट रिक्त सीटों के आधार पर जारी की जाएगी।
Rajasthan BSTC Exam Pattern 2025 – प्री डीएलएड एग्जाम पैटर्न
- बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- इस परीक्षा में विभिन्न विषयों से 600 अंकों के 200 प्रश्न पूछे, प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा।
- डीएलएड एग्जाम में मानसिक क्षमता विषय से 50 प्रश्न, शिक्षण योग्यता विषय से 50 प्रश्न, अंग्रेजी विषय से 20 प्रश्न एवं हिंदी अथवा संस्कृत विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के पूछे जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए पूरे 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी तीन विषय शामिल होंगे, जिसमें से अभ्यर्थियों को हिंदी और संस्कृत में से कोई एक लेकिन इसके बाद अंग्रेजी विषय अनिवार्य रूप से हल करना होगा।
- राजस्थान प्री डीएलएड BSTC एग्जाम में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है।
Subject | Questions | Marks |
General Knowledge | 50 | 150 |
Mental Ability | 50 | 150 |
Teaching Aptitude | 50 | 150 |
Language Ability (Sanskrit OR Hindi) | 30 | 90 |
Language Ability ( English) | 20 | 60 |
Total | 200 | 600 |
Rajasthan BSTC Syllabus 2025 – राजस्थान प्री डीएलएड सिलेबस
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पेपर को चार खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें मानसिक क्षमता, सामान्य जागरूकता, शिक्षण योग्यता और भाषा क्षमता संबंधित विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां हमने Rajasthan D.El.Ed. Syllabus 2025 की विस्तृत लिखित जानकारी टॉपिक अनुसार दी गई है इसके अलावा Rajasthan Pre BSTC Syllabus 2025 PDF Download करने का सीधा लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
Reasoning:
- Analogy
- Discrimination
- Relationship
- Analysis
- Logical Thinking
General Awareness
- ऐतिहासिक पक्ष
- राजनीतिक पक्ष
- कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष
- आर्थिक पक्ष
- भौगोलिक पक्ष
- लोक जीवन
- सामाजिक पक्ष
- पर्यटन पक्ष
Teaching Ability
- शिक्षण अधिगम
- नेतृत्व गुण
- सृजनात्मकता
- सतत और व्यापक मूल्यांकन
- संप्रेषण अथवा संचार कौशल
- व्यवसायिक अभिवृति
- सामाजिक संवेदनशीलता
Language Ability
- i) English:-
- Comprehension
- Spotting Errors
- Narration
- Prepositions Articles
- Connectives
- Correction of Sentences
- Kind of Sentences
- Sentence Completion
- Tense
- Vocabulary
- Synonyms
- Antonyms
- One Word Substitution
- Spelling Errors etc.
- ii) Sanskrit
- स्वर, व्यंजन (उच्चारण स्थान)
- शब्द रूप (अकारान्त पुल्लिंग, अकारान्त स्त्रीलिंग, नपुंसक लिंग)
- धातुरूप (लट्लकार, लोटलकार, लड्.लकार एवं विधिलिंगलकार)
- उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि)
- समास (तत्पुरूष, द्विगु एवं कर्मधारय समास)
- लिंग एवं वचन
- विभक्तियां एवं कारक ज्ञान इत्यादि।
- iii) Hindi
- शब्द ज्ञान-
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द।
- युग्म शब्द
- वाक्य विचार
- शुद्धिकरण (शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि)
- मुहावरे
- कहावतें
- संधि
- समास
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द इत्यादि।
Rajasthan BSTC 2025 Documents
राजस्थान डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for Rajasthan BSTC 2025
राजस्थान बीएसटीसी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –
- Step: 1 सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर “Form 2025” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 3 नए पेज में किसी एक अथवा दो जिस कोर्स के लिए एग्जाम देना चाहते है उस कोर्स को सलेक्ट करें।
- Step: 4 अगले चरण में Online Application पर क्लिक करें।
- Step: 5 आवेदन पत्र में पूछी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- Step: 6 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 7 कोर्स अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान प्री बीएसटीसी ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan BSTC 2025 Apply Online
Rajasthan BSTC Notification PDF | Download |
Rajasthan BSTC Syllabus PDF | Download |
Rajasthan BSTC Online Apply | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan BSTC Online Form 2025 – FAQ,s
राजस्थान प्री बीएसटीसी एग्जाम 2025 में कब है?
VMOU Pre BSTC Exam 2025 का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से 1 जून 2025 को कराया जाएगा।
राजस्थान प्री बीएसटीसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Rajasthan Pre BSTC Exam 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च से अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक फॉर्म लगा सकते हैं।
राजस्थान प्री बीएसटीसी के लिए कौन कौन फॉर्म भर सकते हैं?
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार VMOU BSTC Exam 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान प्री बीएसटीसी रिजल्ट 2025 कब निकलेगा?
Rajasthan Pre BSTC Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम 2025 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
नहीं, VMOU BSTC 2025 Exam में गलत उत्तर करने पर भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 2025 कितने अंकों का होगा?
VMOU BSTC Exam 2025 कुल 600 अंकों का होगा जिसमे विभिन्न विषयों से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
राजस्थान बीएसटीसी 2025 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
Rajasthan D.El.Ed. Exam 2025 Passing Marks की बात करें तो अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद पहली लिस्ट में मनपसंद नजदीकी कॉलेज चुनने के लिए कम से कम 600 में से 400 अथवा 450 अंक प्राप्त करने होंगे।