Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड भर्ती की अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन शिक्षा विभाग में 548 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन 5 मार्च 2025 को जारी किया गया है।
पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड भर्ती 2025 के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड वैकेंसी के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर RSMSSB Librarian 3rd Grade Online फॉर्म जमा कर सकते हैं।
राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल 2025 तक फॉर्म लगा सकते है। राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड III रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी और अप्लाई लिंक नीचे दिया गया है। ऐसी ही अपकमिंग सरकारी नौकरी न्यूज के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB) |
Name Of Post | Librarian Grade-III |
No. Of Post | 548 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 03 April 2025 |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.34,800-47,600/- (Pay Matrix Level 10) |
Category | Rajasthan Govt Jobs |
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Notification
अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष के 548 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती के लिए आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड भर्ती के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं।
Read Also – राजस्थान जमादार सेकंड ग्रेड भर्ती की 908 पदों पर विज्ञप्ति, जानें आवेदन की तारीखें
शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। दोनों चरणों की लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा में गलत उत्तर करने व गोले खाली छोड़ने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। बोर्ड के नए नियम अनुसार 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
Read Also – बिना CET राजस्थान ड्राइवर भर्ती की 2756 पदों पर विज्ञप्ति जारी
RSMSSB Librarian 3rd Grade Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष तृतीय श्रेणी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 548 पदों पर जारी किया गया है। इन भर्ती में टीएसपी एरिया के लिए 65 पद रखे गए हैं। जबकि नॉन टीएसपी एरिया के लिए 483 पद रखे गए है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 500 पदों पर और राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 48 पदों पर निकाली गई है। श्रेणीवार पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार विज्ञप्ति चेक कर सकते हैं।
Category | No. Of Post |
General | – |
OBC | – |
EWS | – |
SC | – |
ST | – |
MBC | – |
PwBD | – |
Total | 548 Posts |
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Last Date
राज्य में पुस्तकालय अध्यक्ष तृतीय श्रेणी भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त आधिकारिक अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी की गई है। वहीं विस्तृत नोटिफिकेशन 5 मार्च 2025 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 तक RSMSSB Librarian 3rd Grade Online Form जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड एग्जाम 2025 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
Event | Dates |
Librarian Notification Date | 11 December 2024 |
Librarian Form Start Date | 05 March 2025 |
Librarian Last Date 2025 | 03 April 2025 |
Librarian 3rd Grade Exam Date 2025 | 27 July 2025 |
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Application Fees
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती में सामान्य श्रेणी के लिए 600 रूपये एप्लीकेशन फीस रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित अन्य सभी श्रेणियों के लिए 400 रूपये एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस फीस का भुगतान का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
GEN/UR | Rs.600/- |
OBC/EWS/MBC | Rs.400/- |
SC/ST/PwBD | Rs.400/- |
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Qualification
पुस्तकालयाध्यक्ष तृतीय श्रेणी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास लाइब्रेरियन साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
OR
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक पास होने के साथ ही अभ्यर्थियों के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ किसी भी योग्यता के साथ उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्य साधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
Read Also – राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के 914 पदों पर विज्ञप्ति, जानें आवेदन की तारीखें
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट प्रदान की गई है।
Rajasthan Librarian Grade III Salary
राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर 34800 रूपये से 47600 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Read Also – घर बैठे प्रेरक की जॉब करके कमाएं हजारों रूपये महीना
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan Librarian 3rd Grade Exam Pattern 2025
- RSMSSB Librarian Exam 2025 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
- इस भर्ती के लिए दोनों चरणों के पेपर 200 – 200 अंकों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
- लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य दोनों चरणों की लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।
- दोनों पेपर में अभ्यर्थियों को 2-2 घंटे का से दिया जाएगा।
- पहले पेपर में जनरल नॉलेज से जुड़े विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- वहीं दूसरे पेपर में प्रासंगिक विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- गोले खाली छोड़ने की स्थिति में भी नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
- 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने पर संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
Note: Rajasthan Librarian Grade 3 Syllabus 2025 PDF Download करने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिसूचना जारी होने के बाद लाइब्रेरियन ग्रेड 3 न्यू सिलेबस टेलीग्राम चैनल पर शेयर किया जाएगा। इसके लिए आप टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Document
Rajasthan Librarian 3 Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- लाइब्रेरियन साइंस सर्टिफिकेट/डिप्लोमा
- पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर आदि
How To Apply Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन करने की स्टेप बाई स्टेप संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
- Step 1: सबसे पहले लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Step 2: होमपेज पर सरकारी भर्तियों की लिस्ट में “Librarian 3rd Grade Exam 2025” के सामने “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- Step 3: इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 4: फिर से सरकारी भर्तियों की सूची में Librarian 3rd Grade Recruitment 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step 5: स्क्रीन पर “Librarian Third Grade” पर बटन पर क्लिक करें।
- Step 6: इतना करने के बाद लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता विवरण दर्ज करें।
- Step 7: राजस्थान लाइब्रेरियन पोस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- Step 8: इसी तरह से पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- Step 9: अंतिम चरण में श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit & Save” बटन पर क्लिक कर दें।
- Step: 10 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर देना चाहिए।
Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2025 Apply Online
Librarian Full Notification | Click Here |
Librarian Grade 3 Notification | Click Here |
RSMSSB Librarian Grade III Apply Online | Click Here (active Soon) |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan Librarian 3rd Grade Bharti 2025 – FAQs
राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 कब निकलेगी?
राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 11 दिसंबर 2024 को विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च से शुरू कर दी जाएगी।
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RSMSSB Librarian 3rd Grade Sarkari Naukri के लिए 12वीं उत्तीर्ण और साथ ही लाइब्रेरियन साइंस सर्टिफिकेट/डिप्लोमा धारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।