RPSC RAS Bharti 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा नई आरएएस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बता दें कि आरएएस भर्ती नोटिफिकेशन लगभग 733 रिक्त पदों पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में जमा किए जा सकेंगे। स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए बड़े लेवल पर Government Officer की जॉब पाने का यह बेह्तरीन अवसर है। इस भर्ती में योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार सभी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आरएएस भर्ती में अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
इस आर्टिकल में Rajasthan RAS न्यू भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और पात्रता समेत सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया भर्ती की अधिसूचना अवश्य चेक करें।

RPSC RAS Bharti 2024 Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Name Of Post | RAS |
No. Of Post | 733 |
Apply Mode | Online |
RAS Form Start Date | 19 सितंबर 2024 |
Salary | Rs.57,100- 2,24,400/- |
Category | RPSC Govt Jobs 2024 |
RPSC RAS Bharti 2024 Notification
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा नई आरएएस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार यह भर्ती 733 पदों पर आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सरकारी अफसर बनने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के विभिन्न चरणों को पूरा करना होगा। अंतिम रूप से सलेक्शन होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को 57100 रुपये से 224400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आरएएस भर्ती की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा देखें।
RPSC RAS Bharti 2024 Last Date
राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन दिनांक 02 सितंबर 2024 को शाम 7 बजे जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करा सकेंगे। आवेदकों को अंतिम तिथि निकलने से पूर्व ही आवेदन करना होगा, क्योंकि अंतिम तिथि निकलने के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
Event | Dates |
RPSC RAS Notification 2024 | 02 सितम्बर 2024 |
RPSC RAS Form Start | 19 सितंबर 2024 |
RPSC RAS Last Date 2024 | 18 अक्टूबर 2024 |
RPSC RAS Exam Date 2024-25 | Coming Soon |
RPSC RAS Bharti 2024 Vacancy Details
आरपीएससी आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 733 रिक्त पदों को भरने के लिए जारी किया गया है। बता दें कि यह पद जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। श्रेणी अनुसार पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
RPSC RAS Bharti 2024 Application Fees
आरपीएससी आरएएस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी हेतु 600 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समेत सभी श्रेणियों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।
Category | Application Fees |
General Category | Rs.600/- |
OBC/EWS/MBC | Rs.400/- |
SC/ST/Other | Rs.400/- |
RPSC RAS Bharti 2024 Qualification
आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए उम्मीदवार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होने आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों को हिन्दी मे लिखी देवनागरी लिपि का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की कला संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
RPSC RAS Bharti 2024 Age Limit
न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक वाले उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। RAS Bharti में सरकारी नियम अनुसार सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत सभी आरक्षित वर्ग के महिला पुरुष उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।
RPSC RAS Salary
राजस्थान RAS भर्ती के लिए अंतिम रूप से सलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन के रूप मे 57100 रुपये तक दिए जाएंगे। उसके बाद ट्रेनिंग अवधि खतम होने पर 224400 रुपये तक वेतन दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य वेतन भत्तों के साथ साथ विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
RPSC RAS Bharti 2024 Selection Process
राजस्थान आरएएस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सलेक्शन प्रारम्भिक और मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण के माध्यम से किया जाएगा। आरएएस इंटरव्यू में व्यक्तिगत नॉलेज, सामान्य ज्ञान सम्बन्धित टॉपिक पर सवाल पूछे जा सकते हैं।
RPSC RAS Bharti 2024 Documents
RPSC RAS Online Form भरते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- कक्षा 10वीं की अंकतालिका
- 12वीं कक्षा की अंकतालिका
- स्नातक की अंकतालिका
- जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- सिग्नेचर/अंगूठे का निशान इत्यादि।
यह भी देखें –
- राजस्थान में 9552 पदों पर नई फर्स्ट ग्रेड भर्ती, देखिए विषय अनुसार पद संख्या
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर विज्ञप्ति जारी, ऐसे करें आवेदन
How To Apply RPSC RAS Bharti 2024
राजस्थान आरएएस भर्ती में आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी यहां स्टेप बाइ स्टेप दी गई है। इस जानकारी के जरिए अभ्यर्थी आसानी से राजस्थान आरएएस भर्ती ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया पुरी कर सकते हैं।
- Step: 1 सबसे पहले आप राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चले जाएं।
- Step: 2 मुख्यपृष्ठ पर “RPSC Online” पर क्लिक करके “Apply Online” पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके पश्चात “New Application Portal” पर क्लिक करके अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करें फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
- Step: 4 एसएसओ के होमपेज पर “Recruitment Portal” अनुभाग में जाएं।
- Step: 5 वर्तमान में सक्रिय भर्तियों की सूची में Rajasthan RAS Recruitment 2024 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step: 6 आवेदन पत्र में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
- Step: 7 सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें फिर Next पर क्लिक करें।
- Step: 8 श्रेणी अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 9 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपन पास सुरक्षित रख लें।
RPSC RAS Bharti 2024 Apply Online
RAS Apply Online | Click Here |
RPSC RAS Notification PDF | Click Here |
Official Website | Click Here |
RPSC RAS Vacancy 2024 – FAQ’s
राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 के लिए योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार RAS Vacancy 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 कब आयेगी?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा RAS Vacancy 2024 के लिए 733 पदों पर 02 सितंबर 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।