2nd Grade Teacher Vacancy 2025: सरकारी स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का बड़ा पिटारा खोल दिया गया है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सेकेंडरी शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 1373 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा आवेदन पत्र ऑनलाइन तरीके से आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि युवाओं को शिक्षा के प्रकाश से रोशन करने का एक सुनहरा अवसर है। झारखंड सेकेंडरी टीचर विज्ञप्ति 19 जून 2025 को जारी की गई है। इसके साथ ही योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2025 से आमंत्रित किए गए है।
JTMACCE 2025 के लिए आवश्यक योग्यता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी इस भर्ती में फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते है। इसके अलावा रोजाना ऐसी ही अन्य लेटेस्ट अपकमिंग वैकेंसी न्यूज, सरकारी रिजल्ट अपडेट और सरकारी एग्जाम इत्यादि की जानकारी के लिए आप अभी टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Highlight
Organization | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Post Name | 2nd Grade Teacher |
No Of Post | 1373 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 27 July 2025 |
Job Location | Jharkhand |
Salary | Rs.35,400- 1,12,400/- (Pay L-6) |
Category | Govt Jobs |
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Notification
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा सेकेंडरी लेवल स्कूल टीचर भर्ती का नया संशोधित नोटिफिकेशन 19 जून 2025 को जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 27 जुलाई 2025 तक कभी भी झारखंड टीचर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का पूरा नाम झारखंड Trained Secondary Teacher Combined Competitive Exam 2025 यानी कि JTSTCCE रखा गया है। यह भर्ती कुल 1373 सेकेंडरी टीचर पदों को भरने के लिए निकाली गई है।
Read Also – राजस्थान पटवारी भर्ती की 3705 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी, आवेदन केवल इस तारीख तक
अभ्यर्थियों को झारखंड में सरकारी टीचर की यह जॉब पाने के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बता दें कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहले पेपर के अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। जबकि सेकंड पेपर के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। माध्यमिक अध्यापक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के आधार पर 35400 से 112400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Last Date
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा हाल ही में संशोधित अधिसूचना 19 जून 2025 को जारी की है। जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू शुरू की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसके अलावा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रखी गई है। साथ ही आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को 02 अगस्त से 04 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है।
Event | Dates |
JSSC 2nd Grade Teacher Notification Date | 19 June 2025 |
JSSC 2nd Grade Form Start Date | 27 June 2025 |
JSSC 2nd Grade Last Date | 27 July 2025 |
Last date of Fee Payment | 29 July 2025 |
Last Date for uploading Photo & Signature | 31 July 2025 |
Application Correction Date | 2 to 4 August 2025 |
JSSC 2nd Grade Exam Date | Coming Soon |
2nd Grade Teacher Bharti 2025 Post Details
JSSC द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1373 पदों पर सेकेंडरी टीचर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती में विषयवार माध्यमिक आचार्यों के लिए निर्धारित पद संख्या विवरण नीचे दिया गया है:
Subject Sec Teacher | Posts |
Political Science | 221 |
Sociology | 159 |
Psychology | 53 |
Anthropology | 21 |
Philosophy | 19 |
Home Science | 96 |
Geology | 32 |
Applied English | 54 |
Urdu | 92 |
Santhali | 83 |
Bengali | 25 |
Mundari | 16 |
Ho | 26 |
Kudukh | 24 |
Kurmali | 10 |
Nagpuri | 21 |
Panchpargania | 10 |
Khortha | 18 |
Odia | 4 |
Special Education | 150 |
Artificial Intelligence & Coding | 54 |
Cyber Security & Data Science | 54 |
Computer Science | 131 |
Total | 1373 Posts |
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Application Fees
झारखंड माध्यमिक आचार्य भर्ती में सामान्य श्रेणी, इबीसी और बीसी श्रेणी के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रूपये रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
Category | Application Fees |
GEN/EBC/BC | Rs.100/- |
SC/ST/PwBD | Rs.50/- |
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Qualification
झारखंड सेकेंडरी टीचर वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास बी.एड. या इसके समकक्ष प्रासंगिक विषय में अन्य योग्यता डिग्री जैसे B.Tech, B.E, M.Ed, M.Sc या MCA डिग्री होनी चाहिए।
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। माध्यमिक स्कूल टीचर भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की गई है। इस भर्ती में झारखंड सरकार के नियम अनुसार सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
2nd Grade Teacher Salary
झारखंड सेकेंड ग्रेड स्कूल टीचर भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के आधार पर आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। जिसके अनुसार मूल वेतन 35,400 रूपये से 1,12,400 रूपये तक होगा। मूल वेतन के अतिरिक्त, चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Selection Process
झारखंड द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Documents
Jharkhand 2nd Grade Teacher Online Form भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- बीएड मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for 2nd Grade Teacher Vacancy 2025
सेकंड ग्रेड टीचर वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई चरण दर चरण आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है:
- Step: 1 सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर दिए गए “Important Links” अनुभाग में “Application Forms (Apply)” पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद आपको विभिन्न भर्तियों का नया पेज दिखेगा, इस पेज में आप “Jharkhand Trained Secondary Teacher Combined Competitive Examination 2025 (JTSTCCE-2025)” के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step: 4 अगले चरण में यदि आपने पहले कभी JSSC की किसी भर्ती के लिए पंजीकरण नहीं किया है, तो “Register Here” लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 5 पंजीकरण फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 6 अंत में ओटीपी वेरीफिकेशन करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 7 पंजीकरण के बाद आप पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए “Login” करें।
- Step: 8 इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी मांगी गई आवश्यक सम्पूर्ण जानकारी सावधानीपूर्वक और सही ढंग से भरें।
- Step: 9 आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन एक एक करके अपलोड करें।
- Step: 10 अंत में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Apply Online
JSSC 2nd Grade Teacher Notification PDF | Click Here |
JSSC 2nd Grade Teacher Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
JSSC 2nd Grade Teacher Bharti 2025 -FAQ,s
झारखंड सेकेंडरी स्कूल टीचर भर्ती 2025 की लास्ट डेट क्या है?
Jharkhand Secondary School Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
झारखंड सेकेंडरी स्कूल टीचर का मासिक वेतन कितना है?
JSSC 2nd Grade Vacancy 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के आधार पर 35400 रूपये से 112400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।