Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में निकली भर्ती को रद्द करने के बाद नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के जरिए उच्च न्यायालय में ड्राइवर और कार्यालय चपरासी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रोजगार की तलाश अब पूरी हो चुकी है क्योंकि अब आप इस भर्ती में फॉर्म लगा सकते है।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 5000 से भी अधिक रिक्त पदों पर निकाली गई है जिसमें ड्राइवर और चपरासी के पद शामिल है। इस भर्ती में राज्य के कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से HCRAJ 4th Grade Online Form जमा कर सकते है।
इसके अलावा हमने आवेदन का डायरेक्ट लिंक और आवेदन करने की जानकारी के साथ ही इस भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक कभी भी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। ऐसी ही अन्य अपकमिंग वैकेंसी 2025 लेटेस्ट न्यूज जानने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | High Court, Jodhpur Rajasthan (HCRAJ) |
Name Of Post | Group D (Driver/Peon) |
No Of Post | 5000+ |
Form Start Date | _ July 2025 |
Apply Mode | Online |
Salary | Rs.12,400- 19,900/- |
Category | Govt Jobs |
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Notification
राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी भर्ती का आयोजन कुल 5000 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती की अधिसूचना जुलाई 2025 में जारी की जा सकती है। दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना साकार करने हेतु यह भर्ती बेहतरीन मौका है। अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तिथि तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
Read Also – बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस नई भर्ती के 21413 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 3 मार्च तक
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार भी शामिल है। हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम 85 अंकों का होगा, जबकि साक्षात्कार का 15 अंकों के लिए कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अंतिम चयन होने पर हर महीने 12400 से 19900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan High Court Group D Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान हाई कोर्ट कार्यालय चपरासी और ड्राइवर भर्ती कुल 5000 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है, इस भर्ती में अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणी अनुसार पद संख्या निर्धारित की गई है। इन क्षेत्रों के लिए श्रेणीवार पद संख्या अधिसूचना जारी होने के बाद तुरंत यहां अपडेट की जाएगी।
Category | No Of Post |
General | – |
OBC | – |
SC | – |
ST | – |
MBC | – |
PwBD | – |
Grand Total | 5000 |
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Last Date
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी की जा सकती है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पोर्टल पर जाकर इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं। ग्रुप डी वैकेंसी में अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
Event | Dates |
HCRAJ 4th Grade Notification Date | July 2025 |
HCRAJ Group D Form Start Date | July 2025 |
HCRAJ 4th Grade Last Date | Coming Soon |
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Application Fees
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती में सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/EWS/ OBC/ MBC/Other State Candidates | Rs.150/- |
SC/ST/Widow/ Divorcee/Divyaang | Rs.100/- |
Payment Mode | Online |
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Qualification
राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
Rajasthan High Court Group D Salary
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी वैकेंसी 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 12400 रूपये से 19900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam (85 अंक)
- Interview (15 अंक)
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan High Court Group D Exam Pattern 2025
- उच्च न्यायालय जोधपुर ग्रुप डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
- यह विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
- इसमें 85 अंकों के 85 प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी परीक्षा में गलत उत्तर करने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है।
- परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया गया है।
- साक्षात्कार के लिए लिखित परीक्षा में कुल पद संख्या के 5 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाएगा।
- इस परीक्षा में कला संस्कृति, सामान्य अंग्रेजी, हिन्दी और स्थानीय लोक भाषा अथवा बोलियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 15 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Subject | Questions | Marks |
सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 |
राजस्थान की कला संस्कृति और राजस्थानी बोलियां | 20 | 20 |
सामान्य हिन्दी | 40 | 40 |
कुल प्रश्न/अंक | 85 | 85 |
Rajasthan High Court Group D Syllabus 2025
Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी यहां पर दी गई है। हाई कोर्ट चपरासी एग्जाम का सिलेबस बहुत कम विषय और कम टॉपिक वाला है। ऐसे में यदि आप हाई कोर्ट प्यून सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको इस सिलेबस के आधार पर अभी से Govt Competitive Exam Preparation शुरू कर देनी चाहिए। किसी भी भर्ती में सलेक्शन लेने के लिए अभ्यर्थियों को हमेशा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। Rajasthan High Court Group D Syllabus की टॉपिक अनुसार जानकारी आप यहां देख सकते है।
History & Culture of Rajasthan
- राजस्थान की भौगोलिक स्थिति
- राजस्थानी पहनावा
- राजस्थानी मुहावरे
- राजस्थान के मेले
- राजस्थानी बोलियां
- राजस्थानी कहावतें
- राजस्थानी लोकोक्तियां
- राजगीत, लोकगीत एवं लोक नृत्य
- राजस्थान के त्योहार
- राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल
- राजस्थान के लोक देवी – देवता
- राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्ति
- राजस्थान के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार
- राजस्थानी वेशभूषा इत्यादि।
General Hindi
- विशेषण
- समास
- संधि
- काल
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- शब्द शुद्धि
- व्यंजन
- मुहावरे
- लोकोक्तियां
- कहावतें
- समानार्थी शब्द
- एक अर्थ वाले शब्द
- वाक्य शुद्धि इत्यादि।
General English
- Articles
- Tenses
- Active & passive-Voice
- Direct & Indirect Speech
- Synonyms
- Antonyms
- Modals (Command, Request, Permission, probability, Obligation)
- Adjective
- One word
- Gender
- Complex & compound sentences
- Vocabulary
- Verb, Editing & Omission
- Arrangement of sentence.
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Document
एचसीराज हाई कोर्ट ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (If Applicable)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How To Apply Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025
राजस्थान उच्च न्यायालय चपरासी और चालक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- Step: 1 सबसे पहले आप राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करके फिर से Recruitment पर क्लिक करें।
- Step: 3 अब आपके सामने पुरानी और नई भर्तियों का एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप “Recruitment – Class IV Employees for District Courts and DLSAs 2025” पर क्लिक करें।
- Step: 4 अगले पेज में राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड एम्पलॉइ भर्ती के Online Application Portal ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 5 इसके बाद आप New User? के नीचे दिए गए Register Now पर क्लिक करें।
- Step: 6 आवश्यक व्यक्तिगत और संपर्क विवरण सहित जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफिकेशन करके Register पर क्लिक कर दें।
- Step: 7 वापस पिछले पृष्ठ पर आकर Already Registered? के नीचे Login पर क्लिक करें, फिर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 8 आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- Step: 9 पद अनुसार आवश्यक सभी प्रकार के दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 10 श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 11 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan High Court Group D Vacancy 2025 Apply Online
HCRAJ 4th Grade Notification PDF | Coming Soon |
HCRAJ Class IV Employee Online Apply | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 – FAQ,s
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नई भर्ती 2025 कब निकलेगी?
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा HCRAJ Class Iv Employee Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन लगभग 5000 पदों पर जुलाई 2025 में जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
HCRAJ Group D Vacancy 2025 के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम 2025 कितने नंबर का होगा?
Rajasthan High Court Group D Exam 2025 में विभिन्न विषयों से 85 अंकों के कुल 85 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
क्या राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में इंटरव्यू होगा?
हां, HCRAJ Class IV Employee Exam 2025 के बाद पांच गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, यह इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम 2025 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अंतर्गत Rajasthan High Court Peon & Driver Exam 2025 में गलत उत्तर करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मासिक वेतन कितना है?
Rajasthan Group D Class IV Employee Vacancy 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12400 रूपये से 19900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
Rajasthan High Court 4th Grade Employee Bharti 2025 की लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी इंटरव्यू कितने अंकों का होगा?
HCRAJ Group D Exam 2025 में उत्तीर्ण होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को 15 अंकों के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।