RPSC Lecturer Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के आयुर्वेद विभाग में 8 विभिन्न विषयों के लिए व्याख्याता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। राजस्थान आयुर्वेद विभाग लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर RPSC Ayurveda Lecture Online Form सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा हमने आरपीएससी लेक्चरर वेकेंसी में अप्लाई करने की जानकारी और आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया है।
राजस्थान व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लेटेस्ट और अपकमिंग वैकेंसी न्यूज 2025 के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

RPSC Lecturer Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Name Of Post | Lecturer (Department of Ayurveda) |
No Of Post | 09 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 21 March 2025 |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.15,600- 39,100/- (Pay L-14) |
Category | Govt Jobs |
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Notification
राजस्थान आयुर्वेद विभाग लेक्चरर वैकेंसी का आयोजन 8 विषयों के 9 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 फरवरी 2025 को लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। आयुर्वेद विभाग भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
Read Also – राजस्थान सीईटी रिजल्ट सीधे यहां से करें डाउनलोड
राजस्थान व्याख्याता सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। RPSC Lecturer Exam 2025 केवल एक पेपर के लिए करवाया जाएगा, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Last Date
राजस्थान आयुर्वेद व्याख्याता भर्ती का नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 20 फरवरी 25 आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
Event | Dates |
Rajasthan Lecturer Form Start Date | 20 Feb 2025 |
RPSC Lecturer Last Date | 21 March 2025 |
Rajasthan Lecturer Exam Date | Coming Soon |
RPSC Lecturer Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान आयुर्वेद विभाग में व्याख्याता भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 09 खाली पदों को भरने के लिए जारी किया गया है, जिसमें विषयवार अलग अलग पद निर्धारित किए गए हैं, यह सभी पद केवल अनारक्षित सामान्य श्रेणी के लिए तय किए गए है।
Subject | No Of Post |
अगद तंत्र | 01 |
काय चिकित्सा | 01 |
पंचकर्म | 01 |
प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग | 01 |
शालाक्य तंत्र | 01 |
कौमारभृत्य | 01 |
सहिता (मौलिक सिद्धांत) | 01 |
स्वस्थ वृत | 02 |
Grand Total | 09 |
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Application Fees
राजस्थान आयुर्वेद व्याख्याता भर्ती में सामान्य श्रेणी, क्रिमिनल श्रेणी के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/MBC (CL) | Rs.600/- |
SC/ST/EWS | Rs.400/- |
OBC/MBC (NCL) | Rs.400/- |
Payment Mode | Online |
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Qualification
आरपीएससी लेक्चरर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से प्रासंगिक विषय में आयुर्वेद की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों के पास भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 की अनुसूची में शामिल संबंधित विषय/विशेषता में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट प्रदान की गई है।
RPSC Ayurveda Lecturer Salary
राजस्थान आयुर्वेद लेक्चरर भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 14 के आधार पर 15600 रूपये से 39100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा इन कर्मचारियों को यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, मेडिकल भत्ता और महंगाई भत्ता इत्यादि लाभ उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान आरपीएससी लेक्चरर रिक्रूटमेंट 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
RPSC Lecturer Exam Pattern 2025
- आरपीएससी लेक्चरर एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाया जाएगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें अलग-अलग विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा, 10 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवा E अनुत्तरित गोला भरने के लिए दिया जाएगा।
- गलत उत्तर करने और अनुत्तरित गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Subject | Questions | Marks |
राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 40 | 40 |
प्रासंगिक विषय | 110 | 110 |
कुल प्रश्न/अंक | 150 | 150 |
Note: जल्द ही हम राजस्थान आयुर्वेद विभाग व्याख्याता सिलेबस 2025 की विस्तृत जानकारी टेलीग्राम चैनल पर शेयर करेंगे।
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Documents
RPSC Lecturer Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:-
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- स्नातकोत्तर डिग्री
- आयुर्वेद डिग्री
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for RPSC Lecturer Vacancy 2025
राजस्थान आयुर्वेद व्याख्याता भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
- Step: 1 सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर विजिट करें।
- Step: 2 होमपेज पर Ongoing Recruitments सेक्शन में RPSC Lecturer Examination 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- Step: 3 एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 4 एक बार फिर से ऑनगोइंग रिक्रूटमेंट अनुभाग में राजस्थान आयुर्वेद लेक्चर भर्ती 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- Step: 5 होमपेज पर विषय से आप अप्लाई करना चाहते हैं उस विषय को सेलेक्ट करे।
- Step: 6 इतना करते ही आपके सामने राजस्थान आयुर्वेद लेक्चर ऑनलाइन फॉर्म का पेज खुल जाएगा, इस आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- Step: 7 इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 8 इसी प्रकार पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 9 अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार तय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 10 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
RPSC Lecturer Vacancy 2025 Apply Online
RPSC Ayurveda Lecturer Notification PDF Download | Click Here |
RPSC Ayurveda Lecturer Apply Now | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
RPSC Lecturer Bharti 2025 – FAQ,s
राजस्थान लेक्चरर भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
Rajasthan Lecturer Recruitment 2025 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी से आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान लेक्चरर का मासिक वेतन कितना है?
Rajasthan Ayurveda Lecturer Vacancy 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 14 के आधार पर 15600 रूपये से 39100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान आयुर्वेद लेक्चरर एग्जाम 2025 कितने अंकों का होगा?
Rajasthan Ayurveda Lecturer Exam 2025 में राजस्थान के सामान्य ज्ञान और प्रासंगिक विषय से कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
राजस्थान आयुर्वेद लेक्चरर भर्ती कितने पदों पर निकाली गई है?
Rajasthan Ayurveda Lecturer Bharti का नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2025 को 8 विषयों के कुल 9 खाली पदों को भरने के लिए जारी किया गया है।