Delhi Police HCM Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मिनिस्टीरियल विभाग में पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए Career बनाने का एक शानदार मौका है जो दिल्ली पुलिस सरकारी नौकरी के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं। यह भर्ती दिल्ली पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के 404 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
हेड कांस्टेबल कर्मचारियों को Clerical Duties, Data Entry और Administrative Tasks इत्यादि कार्यों के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के सरकारी पोर्टल पर जाकर आसानी से Ministerial Head Constable Online Form सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक, अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।
दिल्ली हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया जा रहा है, इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 7 अक्टूबर 2025 से शुरू की जा रही है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। चयन आयोग की ओर से Delhi Police Head Constable Ministerial Exam 2025 का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना सरकारी नौकरी अपडेट सबसे पहले जानने के लिए आप अभी जीनियस जानकारी टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

Delhi Police HCM Vacancy 2025 Overview
Organization Name | Staff Selection Commission (SSC) |
Post Name | Head Constable (Ministerial) |
No Of Post | 404 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 05 Nov 2025 |
Job Location | Delhi |
Salary | Rs.25,500- 81,100/- |
Category | Govt Jobs |
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Notification
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल (HCM) भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो दिल्ली पुलिस में Clerical पदों पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाती है। हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद ऑफिस के प्रशासनिक कार्य, डेटा एंट्री और फाइलिंग इत्यादि जिम्मेदारियों को संभालना होता हैं।
Read Also – दिल्ली पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती की 5293 पदों पर घोषणा, योग्यता 12वीं पास
12वीं पास किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PE&MT) और टाइपिंग टेस्ट इत्यादि चरणों को पार करना होगा। यह एक Highly Sought-after Recruitment है क्योंकि यह दिल्ली पुलिस में एक Stable Govt Job प्रदान करती है। Head Constable Govt Exam Preparation में Previous Year Papers, Mock Tests और Comprehensive Study Material का उपयोग करना आपको परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने में बहुत सहायता करेगा, जिससे उन्हें दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनने और Career Prospects में वृद्धि का मौका मिलेगा।
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Last Date
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (HCM) भर्ती 2025 के लिए जो उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए आवेदन से जुड़ी तारीखें जारी कर दी गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करके शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते है। फॉर्म भरे जाने के बाद SSC HCM Exam 2025 का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कराया जाएगा।
Event | Dates |
SSC HCM Notification Release | 07 Oct 2025 |
SSC HCM Form Start Date | 07 Oct 2025 |
SSC HCM Last Date | 05 Nov 2025 |
Delhi SSC HCM Exam Date | Dec 2025 |
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Post Details
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती का आयोजन कुल 404 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, इस भर्ती में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल नोटिफिकेशन चेक कर सकते है। इस भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए तय की गई कैटेगरी अनुसार पद संख्या आप यहां देख सकते है:
For Male Candidates –
Category | No Of Post |
UR/General | 119 |
EWS | 28 |
OBC | 67 |
SC | 32 |
ST | 30 |
Total | 276 पद |
For Female Candidates –
Category | No Of Post |
UR/General | 56 |
EWS | 13 |
OBC | 33 |
SC | 16 |
ST | 14 |
Total | 128 पद |
दिल्ली पुलिस मिनिस्टीरियल हेड कांस्टेबल के कार्य
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (HCM) का पद एक महत्वपूर्ण गैर-राजपत्रित और समूह ‘सी’ की नौकरी है, जो मुख्य रूप से प्रशासनिक और लिपिकीय कार्यों पर केंद्रित होती है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस के विभिन्न विभागों और शाखाओं में बैक-एंड संचालन को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती हैं। इनके मुख्य कार्यों में फाइलों और दस्तावेजों का रखरखाव, आने वाले और जाने वाले पत्रों का प्रबंधन, और आधिकारिक पत्राचार का मसौदा तैयार करना यानी नोटिंग और ड्राफ्टिंग इत्यादि कार्य शामिल है।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल डेटा एंट्री और कंप्यूटर संबंधित कार्य जैसे पुलिस डेटाबेस में जानकारी दर्ज करना, रिपोर्ट बनाना और ई-ऑफिस सिस्टम का उपयोग करने के कार्य भी शामिल है। हेड कांस्टेबल कर्मचारियों के रिकॉर्ड, जैसे छुट्टी के आवेदन और वेतन पर्ची से संबंधित कार्य करके कर्मचारी प्रबंधन में सहायता प्रदान करते हैं। यह पद सीधे सब-इंस्पेक्टर मिनिस्ट्रियल या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अधीन आते है।
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Application Fees
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान निर्धारित क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के जरिए कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/EWS (Male) | Rs.100/- |
GEN/OBC/EWS (Female) | Rs.0/- |
SC/ST/ESM | Rs.0/- |
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Qualification
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) की टाइपिंग स्पीड या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) की टाइपिंग स्पीड होनी आवश्यक है।
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Age Limit
दिल्ली पुलिस एचसीएम भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम ऊपरी आयु में 25 वर्ष तय की गई है। इस पद के लिए उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जा सकती है।
Delhi Police HCM Salary
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल वैकेंसी 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के आधार पर न्यूनतम 25,500 रूपये से 81,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), राशन मनी, और ड्रेस अलाउंस इत्यादि का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Selection Process
दिल्ली पुलिस HCM भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Physical Test
- Computer Typing Test
- Document Verification
- Medical Test
Delhi Police HCM Exam Pattern & Syllabus 2025
- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर होगी।
- इसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प दिए जाएंगे, जिसमे से कोई एक सही उत्तर का चयन करना होगा।
- कांस्टेबल परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को पेपर करने के लिए 90 मिनट यानी 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा।
- परीक्षा में विषयानुसार निर्धारित प्रश्न और अंकों का विवरण इस प्रकार है:
Subjects | Questions | Marks |
General Knowledge/Current Affairs | 20 | 20 |
General Intelligence/Reasoning | 25 | 25 |
Quantitative Aptitude/Numerical Ability | 25 | 25 |
English Language | 20 | 20 |
Computer Fundamentals | 10 | 10 |
Total | 100 | 100 |
इसके अलावा Delhi Police HCM Syllabus 2025 PDF Download करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Delhi Police HCM Physical Exam 2025 Details
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट दो मुख्य चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसके पहले चरण में शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) टेस्ट कराया जाएगा।फिजिकल के यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे, यानी इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।
Physical Measurement Test – PMT:
For Male Candidates –
- Height: 165 सेमी
- Chest: 78 सेमी बिना फुलाए और सीना फुलाने पर 82 सेमी।
For Female Candidates –
- Height: 157 सेमी
- Chest: महिला उम्मीदवारों के लिए सीने का कोई माप नहीं किया जाएगा।
- Weight: पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए वजन ऊंचाई और आयु के अनुपात में मेडिकल मानकों के आधार पर तय किया जाएगा।
Physical Endurance Test – PET:
For Male Candidates:
- Race – मीटर
- Age Limit/Duration
- 30 वर्ष /6 मिनट
- 30 से 40 वर्ष /7 मिनट
- 40 वर्ष से ऊपर / 8 मिनट
Long Jump:
- Age Limit/Feet
- 30 वर्ष /14 फीट
- 30 से 40 वर्ष / 13 फीट
- 40 वर्ष से ऊपर / 12 फीट
High Jump:
- Age Limit/Feet
- 30 वर्ष /3 फीट 9 इंच
- 30 से 40 वर्ष / 3 फीट 6 इंच
- 40 वर्ष से ऊपर / 3 फीट 3 इंच
For Female Candidates:
- Race – 800 मीटर
- Age Limit/Duration
- 30 वर्ष/ 5 मिनट
- 30 से 40 वर्ष / 6 मिनट
- 40 वर्ष से ऊपर / 7 मिनट
Long Jump:
- Age Limit/Feet
- 30 वर्ष / 9 फीट
- 30 से 40 वर्ष / 8 फीट
- 40 वर्ष से ऊपर / 7 फीट
High Jump:
- Age Limit/Feet
- 30 वर्ष / 3 फीट
- 30 से 40 वर्ष / 2 फीट 9 इंच
- 40 वर्ष से ऊपर / 2 फीट 6 इंच
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Documents
Delhi Police HCM Online Form भरने के लिए आवश्यक मुख्य दस्तावेज आप यहां देख सकते है:
- आवेदक का आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How to Apply for Delhi Police HCM Vacancy 2025
SSC HCM Vacancy 2025 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है:
One Time Registration (OTR)
- Step: 1 सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर “Login or Register” बटन पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, इसमें लॉगिन के नीचे “Register Now” विकल्प पर क्लिक करें।
- Step: 4 पंजीकरण शुरू करने के लिए “Continue” बटन पर क्लिक करें।
- Step: 5 SSC Online OTR Form में मांगी गई बेसिक, शैक्षणिक और डिक्लेरेशन संबंधित जानकारी सही सही दर्ज करके “Final Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 6 इसके बाद दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त OTP यानी वन टाइम पासवर्ड दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
Online Application Process:
- Step: 7 पंजीकरण के बाद एसएससी पोर्टल पर जाकर “Login Or Register” पर क्लिक करें।
- Step: 8 रजिस्ट्रेशन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- Step: 9 लॉगिन के बाद “Apply” अनुभाग में “Delhi Police HCM Examination 2025” के सामने “Apply Online” पर क्लिक करें।
- Step: 10 अगले चरण में OTR में भरी गई जानकारी अपने आप आवेदन फॉर्म में दिख जाएगी, वहीं अतिरिक्त रूप से मांगी गई जानकारी भरें, जिसमें परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण शामिल होंगे।
- Step: 11 इसके बाद हेड कांस्टेबल पद के लिए जरूरी सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 12 इसी तरह से नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही अन्य आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
- Step: 13 श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “I Agree” बॉक्स पर टिक करें।
- Step: 14 अंतिम चरण में कैप्चा कोड दर्ज करके “Preview” बटन पर क्लिक करे, इसके बाद आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 15 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Delhi Police HCM Vacancy 2025 Apply Online
SSC Delhi HCM Notification PDF | Coming Soon |
SSC Delhi HCM Apply Online | (Active Soon) |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Delhi Police HCM Bharti 2025 – FAQ,s
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Delhi Police Head Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल का मासिक वेतन कितना है?
SSC Police Head Constable Ministerial Bharti 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25500 से 81100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में कौन कौन फॉर्म भर सकते है?
Delhi Police Head Constable Vacancy 2025 के लिए कोई भी 12वीं पास किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।