SBI CBO Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है, इस बार संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है, क्योंकि इस भर्ती में आवेदन पोर्टल सीमित समय के लिए फिर से खोला गया है। सीबीओ भर्ती का नोटिफिकेशन 20 जून 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से SBI CBO Online Form आसानी से जमा कर सकते है। एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर वैकेंसी कुल 2964 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है, जिसमें 2600 पद नियमित और 364 पद बैकलॉग के शामिल हैं। यह भर्ती उन बैंकिंग पेशेवर उम्मीदवारों के लिए Career सेट करने का सुनहरा अवसर है जिनके पास अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम दो साल का कार्य अनुभव है।
इस भर्ती के लिए पहले बैंक द्वारा 9 मई से अंतिम तिथि 29 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वहीं एक बार फिर से अभ्यर्थियों को बैंक द्वारा आवेदन का मौका दिया गया है। इस भर्ती के लिए 21 जून 2025 से फॉर्म रीओपन किए गए है। अभ्यर्थियों के पास एसबीआई बैंक की सीबीओ भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक का मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन पीडीएफ नीचे दिए गए है।

SBI CBO Vacancy 2025 Highlight
Organization | Indian Bank Of India (SBI) |
Name Of Post | Circle Based Officer (CBO) |
No Of Post | 2964 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 30 June 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.48,480- 85,920/- |
Category | Banking Govt Jobs |
SBI CBO Vacancy 2025 Notification
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना 20 जून 2025 को जारी की है। जिसके अनुसार योग्य और अनुभवी बैंकिंग पेशेवर अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह भर्ती बैंक में नियमित और बैकलॉग सहित कुल 2964 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
Read Also – सहकारी बैंक भर्ती के 257 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 10 जुलाई तक
यह भर्ती देश के विभिन्न सर्किलों में स्थित एसबीआई की शाखाओं में अधिकारियों की कमी को पूरा करने और बैंक के परिचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निकाली गई है। अभ्यर्थियों को एसबीआई सीबीओ सरकारी नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरणों से गुजरना होगा। वहीं अंतिम नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को 48480 रूपये से 85920 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
SBI CBO Vacancy 2025 Last Date
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञप्ति 20 जून 2025 को जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरुआत में 9 मई से 29 मई 2025 तक मांगे गए थे। लेकिन एक बार फिर से संशोधित विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2025 से शुरू की गई है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए 30 जून 2025 तक का अवसर है। इस भर्ती के लिए SBI CBO Exam 2025 का आयोजन जुलाई 2025 में किया जा सकता है।
Event | Dates |
SBI CBO Revised Notification Release | 20 June 2025 |
SBI CBO Application Restart Date | 21 June 2025 |
SBI CBO Last Date | 30 June 2025 |
SBI CBO Admit Card Release | 3 Days Before Exam |
SBI CBO Prelims Exam Date 2025 | July 2025 |
SBI CBO Recruitment 2025 Post Details
एसबीआई सीबीओ भर्ती का आयोजन नियमित और बैकलॉग के कुल 2964 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें नियमित के 2600 और बैकलॉग के 364 पद शामिल हैं।
SBI CBO Regular Vacancies –
Category | No Of Post |
General | 1028 |
EWS | 260 |
OBC | 704 |
SC | 394 |
ST | 214 |
Total | 2600 |
SBI CBO Backlog Vacancies –
SC | 117 |
ST | 86 |
OBC | 161 |
PWBD | 60 (VI/14, HI/15, OC/16, ID & others/15) |
Total | 364 |
SBI CBO Vacancy 2025 Application Fees
एसबीआई बैंक सीबीओ भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 750 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
General / EWS / OBC | Rs.750/- |
SC / ST / PWBD | Rs.0/- |
SBI CBO Vacancy 2025 Qualification
एसबीआई सीबीओ वैकेंसी में आवेदन के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही आवेदकों के पास अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। वहीं अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।
SBI CBO Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 30 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 15 वर्ष तक की छूट दी गई है।
Category | Upper Age Relaxation |
SC/ST | 5 Yrs |
OBC (Non-Creamy Layer) | 3 Yrs |
PwBD (General/EWS) | 10 Yrs |
PwBD (SC/ST) | 15 Yrs |
PwBD (OBC) | 13 Yrs |
Ex-Servicemen | 5 Yrs |
SBI CBO Salary
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा, जिसे जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के अंतर्गत माना जाएगा। इस भर्ती में प्रारंभिक मूल वेतन 48,480 रूपये तक दिया जाएगा, जबकि वेतन वृद्धि के साथ अधिकतम 85,920 तक वेतन दिया जाएगा।
SBI CBO Vacancy 2025 Selection Process
एसबीआई सीबीओ रिक्रूटमेंट के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Interview
- Local Language Test
- Document Verification
- Medical Test
SBI CBO Exam Pattern And Syllabus 2025
- इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- सीबीओ भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य 2 परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के और मुख्य परीक्षा में सभी प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के पूछे जाएंगे।
SBI CBO Prelims Exam Pattern:
- प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर योग्यता विषयों को शामिल किया गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रीलिम्स पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
Subject | Questions | Marks |
English | 30 | 30 |
Banking Knowledge | 40 | 40 |
General Awareness/Economy | 30 | 30 |
Computer Aptitude | 20 | 20 |
Total | 120 | 120 |
SBI CBO Main Exam Pattern:
- मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
- मुख्य परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में अलग अलग टॉपिक पर कुल 2 सवाल पूछे जाएंगे।
- मुख्य पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
Subject | Questions | Marks |
English Language (Letter Writing) | 01 | 25 |
English Language (Essay) | 01 | 25 |
Total | 02 | 50 |
दोनों चरणों की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करके साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 50 अंकों के लिए कराया जाएगा।
SBI CBO Vacancy 2025 Documents
SBI CBO Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- कार्य अनुभव प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानीय भाषा प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- बाएं अंगूठे का निशान
- हस्तलिखित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How to Apply for SBI CBO Vacancy 2025
एसबीआई सीबीओ वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आप यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले SBI CBO भर्ती के लिए दिए गए इस आधिकारिक वेबसाइट लिंक current-openings पर क्लिक करें।
- Step: 2 इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपको विभिन्न स्तरीय भर्तियों के नाम दिखाई देंगे।
- Step: 3 इस भर्तियों की सूची में “Recruitment of Circle Based Officer” पर क्लिक करें।
- Step: 4 इसके बाद आपको विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे, इनमें से Apply Online अथवा Apply Now पर क्लिक करें।
- Step: 5 इसके बाद Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
- Step: 6 पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- Step: 7 ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
- Step: 9 आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 10 आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 11 अंतिम चरण में श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 12 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
SBI CBO Vacancy 2025 Apply Online
SBI CBO Notification PDF Download | Click Here |
SBI CBO Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
SBI CBO Bharti 2025 – FAQ,s
एसबीआई बैंक सीबीओ भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
SBI Bank CBO Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 रखी गई है।
एसबीआई बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर का मासिक वेतन कितना है?
SBI Bank Circle Based Officer Bharti 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 48480 रूपये से 85920 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
एसबीआई बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती में कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?
SBI Bank Circle Based Officer Vacancy के लिए स्नातक उत्तीर्ण और संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।