Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025: बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा विभिन्न शाखाओं में बीओबी चपरासी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 3 मई 2025 को जारी की गई है। यह बैंकिंग चपरासी भर्ती संपूर्ण भारत में निकाली गई है, बैंक ऑफ बड़ौदा प्यून वैकेंसी के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
देश के 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बैंक में नौकरी पाने का यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BOB Peon Online Form सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने की विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंडों की जानकारी और अप्लाई का डायरेक्ट लिंक में नीचे दिया गया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 3 मई 2025 से आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी Bank of Baroda Peon New Vacancy 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई 2025 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रोजाना ऐसी ही अन्य लेटेस्ट और सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए आप जीनियस जानकारी टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Highlight
Recruitment Organization | Bank Of Baroda (BOB) |
Name Of Post | Peon (Office Assistant) |
No Of Post | 500 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 23 May 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.19,500- 37,815/- |
Category | Govt Banking Jobs |
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Notification
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा देश के सभी राज्यों में कुल 500 पदों पर चपरासी कार्यालय सहायक भर्ती निकाली गई है इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र 3 मई से आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से सबमिट करने होंगे। इसके अलावा आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
Read Also – मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना के 4525 पदों पर अधिसूचना जारी, योग्यता 5वीं पास
अभ्यर्थियों को बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 के तहत नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज टेस्ट पास करना होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमे विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 37815 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Last Date
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती 2025 की विज्ञप्ति 3 मई 2025 को जारी की गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 3 मई से शुरू कर दी गई है अभ्यर्थी आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद BOB Office Assistant Exam Date 2025 की आवेदकों को अलग से सूचना जारी करके जानकारी दी जाएगी।
Event | Dates |
BOB Peon Form Start Date | 3 May 2025 |
BOB Peon Last Date | 23 May 2025 |
BOB Office Assistant Admit Card | Coming Soon |
BOB Peon Exam Date | Coming Soon |
Bank of Baroda Chaprasi Recruitment 2025 Post Details
बीओबी कार्यालय सहायक यानी कि चपरासी भर्ती के लिए आवेदन 500 पदों को भरने हेतु आमंत्रित किए गए है, इस भर्ती में अनुसूचित जाति के लिए 65 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 33 पद, ओबीसी के लिए 108 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 108 पद और जनरल श्रेणी के लिए 252 पद निर्धारित किए गए है।
State | Posts |
Andhra Pradesh | 22 |
Assam | 4 |
Bihar | 23 |
Chandigarh (UT) | 1 |
Chhattisgarh | 12 |
Dadra and Nagar Haveli (UT) | 1 |
Daman and Diu (UT) | 1 |
Delhi (UT) | 10 |
Goa | 3 |
Gujarat | 80 |
Haryana | 11 |
Himachal Pradesh | 3 |
Jammu and Kashmir | 1 |
Jharkhand | 10 |
Karnataka | 31 |
Kerala | 19 |
Madhya Pradesh | 16 |
Maharashtra | 29 |
Manipur | 1 |
Nagaland | 1 |
Odisha | 17 |
Punjab | 14 |
Rajasthan | 46 |
Tamil Nadu | 24 |
Telangana | 13 |
Uttar Pradesh | 83 |
Uttarakhand | 10 |
West Bengal | 14 |
Grand Total | 500 |
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Application Fees
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती 2025 में सामान्य श्रेणी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रूपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Qualification
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी वैकेंसी 2025 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, इसके साथ ही आवेदकों को संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Age Limit
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी सरकारी नौकरी 2025 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है, इस भर्ती में उम्र की गणना 1 मई 2025 के अनुसार की जाएगी, देश के सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।
Bank of Baroda Chaprasi Salary
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट वैकेंसी 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 19500 रूपये से 37815 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Selection Process
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी रिक्रूटमेंट 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। BOB Peon Exam 2025 में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें अंग्रेजी के 25 प्रश्न, सामान्य जागरूकता के 25 प्रश्न, गणित के 25 प्रश्न और रीजनिंग के 25 प्रश्न शामिल है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट एग्जाम में किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। जबकि स्थानीय भाषा की परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- Online Written Exam
- Local Language Test
- Document Verification
- Medical Test
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Documents
Bank of Baroda Peon Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025
BOB Office Assistant Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सर्वप्रथम आप बैंक ऑफ बड़ौदा आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Step: 2 पोर्टल के होमपेज पर “Careers” ऑप्शन पर क्लिक करके “Current Opportunity” सेक्शन में जाएं।
- Step: 3 इसके बाद आप सक्रिय भर्तियों की सूची में “Recruitment Of Office Assistant (Peon) On Regular Basis In Subordinate Cadre In Bank Of Baroda” पर क्लिक करें।
- Step: 4 अगले नए पेज से आप BOB Office Assistant Peon Notification PDF Download करके पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी चेक कर सकते हैं।
- Step: 5 इसी पेज में दिए गए “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step: 6 इसके बाद यदि आप स्मार्टफोन से अप्लाई कर रहे है तो मोबाइल का Desktop Mode ऑन कर लें और अगले पेज में “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें।
- Step: 7 पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफिकेशन करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
- Step: 9 ऑनलाइन आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 10 आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 11 श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 12 भविष्य में उपयोग के लिए आप आवेदन पर का प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते है।
Bank of Baroda Chaprasi Bharti 2025 Apply Online
BOB Office Assistant (Peon) Notification PDF | Click Here |
BOB Office Assistant (Peon) Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
BOB Office Assistant (Peon) Vacancy 2025 – FAQ,s
बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय सहायक चपरासी भर्ती 2025 की अंतिम तिथि कब है?
Bank of Baroda Office Assistant Peon Recruitment 2025 के लिए अभ्यर्थी 3 मई से फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती 2025 कितने पदों पर निकाली गई है?
Bank of Baroda Recruitment 2025 बैंक की विभिन्न शाखाओं में ऑफिस असिस्टेंट यानी चपरासी के कुल 500 पदों को भरने के लिए निकाली गई है।