Bank of Baroda SO Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी विभिन्न शाखाओं में विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक द्वारा अपनी सभी शाखाओं में आईटी, जोखिम प्रबंधन, विदेशी मुद्रा, सुरक्षा सहित विभिन्न अनुभवी पेशेवर नियुक्त किए जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए अधिसूचना 19 फरवरी को जारी की गई है।
अभ्यर्थियों से इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 19 फरवरी 2025 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BOB SO Online Form जमा कर सकते है इसके अतिरिक्त हमने इस लेख में आवेदन करने की पूरी जानकारी के साथ ही अप्लाई का लिंक भी दिया है ताकि उम्मीदवार बिना परेशानी के फॉर्म जमा कर सके।
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक फॉर्म लगा सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से बैंक में कुल 518 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रोजाना सरकारी नौकरी अपडेट और अपकमिंग वैकेंसी 2025 लेटेस्ट न्यूज के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन कर सकते हैं।

Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Bank Of Baroda (BOB) |
Name Of Post | Specialist Officer (SO) |
No Of Post | 518 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 11 March 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.67,160- 1,20,940/- |
Category | Latest Govt Jobs |
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Notification
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 का आयोजन कुल 518 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 19 फरवरी से अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक जुलाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए किसी भी राज्य की योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
Read Also – 10वीं पास हेतु वाहन चालक भर्ती की 2756 पदों पर अधिसूचना जारी
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती परीक्षा में विभिन्न विषयों से 225 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 67,160 रूपये से 1,20,940 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Last Date
बैंक ऑफ बड़ौदा विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 19 फरवरी 2025 को जारी की गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2020 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
Event | Dates |
BOB SO Notification Date | 19 February 2025 |
BOB SO Form Start Date | 19 February 2025 |
BOB SO Last Date | 11 March 2025 |
Bank of Baroda SO Recruitment 2025 Post Details
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती का आयोजन 518 रिक्त पद भरने के लिए किया जा रहा है, जिसके जरिए विभिन्न स्तरीय आईटी अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, जोखिम प्रबंधन अधिकारी, विदेशी मुद्रा और व्यापार अधिकारी सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Post Name | No Of Post |
IT Officer (Various Posts) | 350 |
Security Officer | 36 |
Risk Management Officer | 35 |
Forex & Trading Officer | 97 |
Grand Total | 518 |
उम्मीदवार पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Application Fees
बैंक ऑफ बड़ौदा विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, विकलांग और सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees (Excluding GST) |
General/OBC/EWS | Rs.600/- |
SC/ST/ Female Candidates | Rs.100/- |
PwBD Candidates | Rs.100/- |
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Qualification
बीओबी एसओ भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए।
पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता विवरण निम्नानुसार है।
Post Name | Qualification | Experience |
IT Officer (Various) | बी.ई./बी.टेक./एमसीए | 1-6 वर्ष |
Risk Management Officer | सीए/सीएफए/एमबीए/पीजीडीएम | 3-10 वर्ष |
Forex & Trading Officer | स्नातक/एमबीए | 3-10 वर्ष |
Security Officer | स्नातक | रक्षा विभाग/पुलिस विभाग में 5 वर्ष का अनुभव |
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार एससी,एसटी को 5 वर्ष की, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष की, PwBD (UR/EWS) को 10 वर्ष की, PwBD (OBC) को 13 वर्ष की और पीडब्ल्यूबीडी एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 15 वर्ष की छूट दी गई है।
Bank of Baroda SO Salary
बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न स्तरीय विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67160 रूपये से 120940 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Selection Process
बैंक ऑफ बड़ौदा विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, समूह चर्चा/व्यक्तिगत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Test
- Group Discussion/Personal Interview
- Psychometric Test
- Document Verification
Bank of Baroda SO Exam Pattern 2025
- बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ एग्जाम 2025 का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- इस भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
- विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा 150 प्रश्न की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 225 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ एग्जाम में उत्तीर्ण होने के लिए जरनल और EWS श्रेणियों को न्यूनतम 40% और अन्य आरक्षित श्रेणियों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- पेपर पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
Subjects | Questions | Marks |
रीजनिंग | 25 | 25 |
मात्रात्मक योग्यता | 25 | 25 |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 25 |
व्यावसायिक ज्ञान | 75 | 150 |
कुल | 150 | 225 |
Note: जो अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ एग्जाम 2025 की बेहतरीन तैयारी करना चाहते है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bank of Baroda Specialist Officer Syllabus 2025 PDF Download कर सकते हैं।
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Document
Bank of Baroda SO Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा
- प्रासंगिक क्षेत्र में कार्य अनुभव प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर
- अन्य दस्तावेज यदि लागू हो इत्यादि।
How to Apply for Bank of Baroda SO Vacancy 2025
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी यहां बताए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- Step: 1 सबसे पहले आप बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर मेनू लिस्ट में “Career” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद भर्तियों की लिस्ट में SO Recruitment 2025 ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 4 नए पेज में “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- Step: 5 इसके बाद जिस विभाग से आप आवेदन करना चाहते है वह विभाग सलेक्ट करके “Register” ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर ईमेल, मोबाइल नंबर के साथ ही मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी जनरेट करें। - Step: 6 ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 7 संदर्भ संख्या और कैप्चा दर्ज करके जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें, ओटीपी दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- Step: 8 आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता के साथ ही कार्य अनुभव संबंधित संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करें।
- Step: 9 शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 10 पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 11 अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- Step: 12 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Bank of Baroda SO Vacancy 2025 Apply Online
BOB Specialist Officer Notification PDF | Click Here |
BOB Specialist Officer Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Bank of Baroda SO Bharti 2025 – FAQ,s
बैंक ऑफ बड़ौदा विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
Bank of Baroda Specialist Officer Bharti के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी से आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर का मासिक वेतन कितना है?
Bank of Baroda Specialist Officer Vacancy के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 67160 रूपये से 120940 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।