Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में बिहार एक्स-रे तकनीशियन भर्ती की अधिसूचना जारी की है। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट भर्ती का नोटिफिकेशन 4 मार्च 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
एक्स-रे टेक्नीशियन वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, उम्मीदवार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BTSC X-Ray Technician Online Form भर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की जानकारी, विज्ञप्ति और अप्लाई का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जिसके जरिए अभ्यर्थी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म लगा सकते है।
एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 01 अप्रैल 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में 1232 पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे ही अन्य स्टेट वाइज सरकारी रोजगार अपडेट और अपकमिंग वैकेंसी न्यूज जानने के लिए आप जीनियस जानकारी टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Highlight
Recruitment Organization | Bihar Technical Service Commission (BTSC) |
Name Of Post | X-Ray Technician |
No Of Post | 1232 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 01 April 2025 |
Job Location | Bihar |
Salary | Rs.52,00- 20,200/- (Pay L-5) |
Category | Sarkari Naukri |
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Notification
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती की अधिसूचना 4 मार्च को जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का आयोजन कुल 1232 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए कोई भी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 4 मार्च 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
Read Also – बिहार ईसीजी तकनीशियन भर्ती की 242 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास
उम्मीदवार बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी। अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों को पे लेवल 5 के आधार पर 20200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2025 तक कभी भी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Last Date
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती की अधिसूचना 4 मार्च 2025 को जारी की गई है, इस विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। आयोग द्वारा Bihar X-ray Technician Exam 2025 की तारीखों से जुड़ी सूचना अलग से नोटिफिकेशन जारी करके दी जाएगी।
Event | Dates |
BTSC X-Ray Technician Notification Date | 04 March 2025 |
BTSC X-Ray Technician Form Start Date | 04 March 2025 |
BTSC X-Ray Technician Last Date | 01 April 2025 |
Bihar X-Ray Technician Admit Card | Coming Soon |
BTSC X-Ray Technician Exam Date 2025 | Coming Soon |
X-Ray Technician Result Date | Coming Soon |
Bihar X-Ray Technician Bharti 2025 Post Details
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का आयोजन कुल 1232 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। यह भर्ती बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में निकाली गई है। बिहार एक्स-रे तकनीशियन भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के लिए 447 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 119 पद, अनुसूचित जाति के लिए 199 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 225 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 167 पद और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 35 पद निर्धारित किए गए है।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Application Fees
एक्स-रे तकनीशियन भर्ती में जनरल, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि बिहार राज्य की स्थानीय सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी और एससी, एसटी श्रेणियों के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं अन्य राज्य से आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
Gen/BC/EBC/EWS | Rs.600/- |
SC/ST (Permanent Resident of Bihar) | Rs.150/- |
Reserved/Unreserved Category Female (Permanent Resident of Bihar) | Rs.150/- |
All Other State Candidates | Rs.600/- |
Payment Mode | Online |
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Qualification
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन वैकेंसी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही किसी संघ या बिहार अथवा किसी अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एक्स-रे टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स या बैचलर्स ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स सर्टिफिकेट अभ्यर्थियों के पास होना चाहिए।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा श्रेणी अनुसार न्यूनतम 37 से लेकर 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के माध्यम से की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
Category | Upper Age Limit |
GEN (Male) | 37 Yrs |
GEN (Female) | 40 years |
BC/EBC (Male & Female) | 40 Yrs |
SC/ST (Male & Female) | 42 Yrs |
Bihar X-Ray Technician Salary
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार 5200 रूपये से अधिकतम 20200 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Selection Process
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा, कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam (75 Marks)
- Work Experience (25 Marks)
- Document Verification
- Medical Test
Bihar X-Ray Technician Exam Pattern & Syllabus 2025
- एक्स-रे टेक्नीशियन एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के पूछे जाएंगे।
- एक्स-रे टेक्नीशियन परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जिसमें से 75 अंक लिखित परीक्षा के लिए और 25 अंक कार्य अनुभव के आधार पर तय किए गए है।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया गया है।
- एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- Bihar X-Ray Technician Syllabus 2025 PDF Download करने के लिए आवेदक तकनीकी आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त जल्द ही टेलीग्राम चैनल पर बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की लिखित जानकारी शेयर की जाएगी।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Documents
Bihar X-Ray Technician Online Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार हैं:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- एक्स-रे टेक्नीशियन डिप्लोमा या बैचलर्स ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स सर्टिफिकेट
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025
एक्स-रे टेक्नीशियन वैकेंसी में फॉर्म लगाने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले BTSC X-Ray Technician Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 2 होमपेज पर जाने के बाद To Register के नीचे Click Here पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, इसके बाद GENERATE OTP पर क्लिक करके प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद “I Agree” बॉक्स पर क्लिक करके कैप्चा कोड दर्ज करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 4 पंजीकरण के बाद पिछले पेज पर वापस जाकर Already Registered? To login के नीचे Click Here पर क्लिक करें।
- Step: 5 यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 6 आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करें।
- Step: 7 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव से जुड़े सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 8 श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Bihar X-Ray Technician Recruitment 2025 Apply Online
Bihar X-Ray Technician Notification PDF | Click Here |
Bihar X-Ray Technician Apply Online | Click Here |
To Registration | Click Here |
To Login | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar X-Ray Technician Vacancy 2025 – FAQ,s
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
अभ्यर्थी 4 मार्च 2025 से आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल तक कभी भी BTSC X-Ray Technician Vacancy 2025 के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन एग्जाम 2025 कितने अंकों का होगा?
तकनीकी सेवा आयोग द्वारा BTSC X-Ray Technician Exam 2025 का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए किया जाएगा, जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन का मासिक वेतन कितना है?
BTSC X-Ray Technician Recruitment 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 5200 रूपये से 20200 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन एग्जाम 2025 में कब है?
तकनीकी सेवा आयोग द्वारा BTSC X-Ray Technician Exam 2025 को लेकर अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।