DSSSB PGT Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा दिल्ली पीजीटी वैकेंसी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DSSSB PGT Online Form जमा कर सकते है।
आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी सहित अप्लाई का सीधा लिंक, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है। बता दें कि दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन 30 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए अभ्यर्थी 16 जनवरी 2025 से फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती का आयोजन कुल 432 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। रोजाना अपकमिंग वैकेंसी 2025 लेटेस्ट न्यूज सबसे पहले जानने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

DSSSB PGT Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) |
Name Of Post | Post Graduate Teacher (PGT) |
No Of Post | 432 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 14 Feb 2025 |
Job Location | Delhi |
PGT Salary | Rs.47,600 – 1,51,100/- (Pay Level – 8) |
Category | Govt Jobs |
DSSSB PGT Vacancy 2025 Notification
दिल्ली जैसे बड़े शहर में सरकारी टीचर नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है, क्योंकि भर्ती बोर्ड द्वारा बंपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार 16 जनवरी 2025 से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में उपलब्ध कराया गया है।
Read Also – 10वीं पास के लिए दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती की 4232 पदों विज्ञप्ति जारी
टीचर सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम पास करना होगा। DSSSB PGT Exam 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम सलेक्शन होने पर पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 47,600 रूपये से 1,51,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
DSSSB PGT Recruitment 2025 Post Details
दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2025 का आयोजन कुल 432 के लिए किया जा रहा है, इस भर्ती में जनरल श्रेणी के लिए 231 पद, ओबीसी श्रेणी के लिए 105 पद, एससी श्रेणी के लिए 37 पद, एसटी श्रेणी के लिए 18 पद और EWS श्रेणी के लिए 41 पद निर्धारित किए गए है। जबकि PwBD श्रेणी के लिए 20 पद आरक्षित रखे गए है। सभी श्रेणियों के लिए पद संख्या विषयवार अलग अलग तय की गई है।
Category | No Of Post |
GEN | 231 |
OBC | 105 |
SC | 37 |
ST | 18 |
EWS | 41 |
Grand Total | 432 |
DSSSB PGT Vacancy 2025 Last Date
दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर वैकेंसी 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 30 दिसंबर 2024 को पोर्टल पर जारी की गई है। इस विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू की जा रही है। उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी 2025 तक कभी भी एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Event | Dates |
Delhi PGT Notification Date | 30 Dec 2024 |
Delhi PGT Form Start | 16 Jan 2025 |
Delhi PGT Last Date | 14 Feb 2025 |
Delhi PGT Exam Date | Coming Soon |
DSSSB PGT Vacancy 2025 Application Fees
इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, सभी श्रेणी की महिला और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। उम्मीदवारों को इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
General/OBC/EWS | Rs.100/- |
SC/ST/PwBD/ ESM/Female | Rs.0/- |
Payment Mode | Online |
DSSSB PGT Vacancy 2025 Qualification
DSSSB PGT Bharti के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होने, साथ ही आवेदकों के पास B.Ed अथवा B.A.-B.Ed अथवा B.Sc-B.Ed अथवा B.Ed-M.Ed डिग्री होनी चाहिए।
DSSSB PGT Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना आवेदन की तारीखों के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार एससी/एसटी को 05 वर्ष की, ओबीसी श्रेणी को 03 वर्ष की, PwBD + यूआर/ईडब्ल्यूएस को 10 वर्ष की, पीडब्ल्यूबीडी + एससी/एसटी को 15 वर्ष की और पीडब्ल्यूबीडी + ओबीसी श्रेणी को 13 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
DSSSB PGT Vacancy 2025 Selection Process
दिल्ली पीजीटी वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। पीजीटी लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
DSSSB PGT Salary
दिल्ली स्नातकोत्तर अध्यापक भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 47600 रूपये से 151100 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
Note: DSSSB PGT Syllabus 2025 PDF Download करने का लिंक और दिल्ली पीजीटी सिलेबस एवं पीजीटी एग्जाम पैटर्न की विस्तृत जानकारी जानकारी जल्द ही टेलीग्राम चैनल पर शेयर की जाएगी।
DSSSB PGT Vacancy 2025 Document
DSSSB Post Graduate Teacher Online Form लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- स्नातकोत्तर डिग्री
- B.Ed/B.A.-B.Ed/ B.Sc-B.Ed/B.Ed-M.Ed डिग्री
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for DSSSB PGT Vacancy 2025
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां बताई गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 2 होमपेज पर Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
- Step: 3 पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी के साथ ही ओटीपी सत्यापित करते हुए आप Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 4 पंजीकरण करने के बाद Click to Sign In पर क्लिक करें।
- Step: 5 इसके बाद आपके सामने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर फॉर्म खुल जाएगा, आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही शैक्षणिक योग्यता विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- Step: 6 अगले चरण में आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 7 श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
DSSSB PGT Vacancy 2025 Apply Online
DSSSB PGT Notification PDF | Click Here |
DSSSB PGT Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
DSSSB PGT Bharti 2025 – FAQ,s
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
Delhi PGT Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवार 16 जनवरी से अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी पीजीटी का मासिक वेतन कितना है?
Delhi Postgraduate Teacher Bharti 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 47600 रूपये से 151100 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।