Kshetriya Karyakarta Bharti 2024: चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में स्थाई सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है, दरअसल स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए 28 जून 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 510 रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा यह भर्ती झारखंड स्वास्थ्य विभाग में निकाली गई है। कोई भी 10वीं पास महिला-पुरुष अभ्यर्थी 1 अगस्त 2024 से क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 रखी गई है।
Kshetriya Karyakarta Vacancy 2024 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और मासिक वेतन सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Highlight
Recruitment Organization | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Name Of Post | Kshetriya Karyakarta |
No. Of Post | 510 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 31 August 2024 |
Job Location | Jharkhand |
Kshetriya Karyakarta Salary | Rs.18,000- 56,900/- |
Category | 10th Pass Govt Jobs |
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Notification
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं भर्ती के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह एक सरकारी स्थायी नौकरी है, ऐसे में जो उम्मीदवार झारखंड Govt Jobs की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपये से 56900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Last Date
क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 28 जून 2024 को जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Kshetriya Karyakarta Online Form सबमिट कर सकते हैं।
Events | Dates |
JSSC KSK Notification Release | 28/06/2024 |
JSSC KSK Form Start Date | 01/08/2024 |
JSSC KSK Last Date 2024 | 31/08/2024 |
JSSC KSK Fee Payment Last Date | 02/09/2024 |
Kshetriya Karyakarta Exam Date | Notify Soon |
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Post Details
झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए कुल 510 पदों पर आवेदन शुरू किए गए हैं। इस पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्त पद संख्या निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार हैं।
कैटेगरी | पद संख्या |
सामान्य श्रेणी | 230 |
ईडब्ल्यूएस श्रेणी | 51 |
अत्यंत पिछड़ा | 45 |
पिछड़ा वर्ग | 07 |
एससी | 133 |
एसटी | 44 |
कुल पद संख्या | 510 |
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Application Fees
झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है, वहीं एससी और एसटी श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये रखा गया है। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Qualification
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान अथवा शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार झारखंड चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Age Limit
इस भर्ती में जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बता दें कि दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती में आवेदन करने के लिए 10 वर्ष की छूट दी गई है। इस भर्ती मे आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
Jharkhand Kshetriya Karyakarta Salary
क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 2024 झारखंड के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 18000 रुपये से अधिकतम 56900 रुपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Selection Process
क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता झारखंड भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
Jharkhand Kshetriya Karyakarta Exam Pattern 2024
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिक्रूटमेंट 2024 के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है।
- Exam Mode: लिखित परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) करवाई जाएगी।
- Exam Type: परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ प्रकार के पूछे जाएंगे।
- Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- No. Of Paper: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता एग्जाम 2024 में तीन पेपर कराए जाएंगे, जिसमें पहला पेपर भाषा ज्ञान का होगा, दूसरा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन विषय पर आधारित होगा।
- JSSC Swasthya Karyakarta Passing Marks: प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30-30% योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। तीनों पेपर में से पहला पेपर केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा। वहीं दूसरे और तीसरे पेपर में प्राप्त अंक जोड़े जाएंगे।
- Paper Language: अँग्रेजी भाषा को छोड़कर अन्य सभी विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
- No. Of Exam Shift: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिक्रूटमेंट की परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।
- Exam Duration: तीनों ही शिफ्ट के प्रत्येक शिफ्ट में पेपर करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
Paper-I: भाषा ज्ञान | ||
Subject | Questions | Marks |
हिन्दी भाषा का ज्ञान | 80 | 240 |
अंग्रेजी भाषा का ज्ञान | 40 | 120 |
Paper-II: क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान | ||
Subject | Questions | Marks |
हिन्दी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दु/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डो)/ हो/ खड़िया/ कुडुख (उरॉँव)/ कुरमाली/ खोरटा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया (कोई एक भाषा) | 100 | 300 |
Paper-III: सामान्य ज्ञान | ||
Subject | Questions | Marks |
सामान्य अध्ययन | 40 | 120 |
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान | 50 | 150 |
सामान्य गणित | 10 | 30 |
सामान्य विज्ञान | 20 | 60 |
Note: – JSSC Jharkhand Kshetriya Karyakarta Syllabus 2024 से सम्बन्धित जानकारी जल्द ही प्राप्त करने के लिए आप हमारा Telegram अथवा WhatsApp Channel जॉइन कर सकते हैं।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Documents
Kshetriya Karyakarta Online Apply प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी है।
- आधार कार्ड
- 10वीं की अंकतालिका
- जाति प्रमाण पत्र आयु में छूट के लिए
- निवास प्रमाण पत्र यदि लागू हो
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
अन्य सम्बंधित भर्तियां –
- 10वीं पास के लिए बीईसीआईएल ग्रुप डी की 2 भर्तियों की विज्ञप्ति जारी
- बिना परीक्षा के आरआरसी एनईआर अपरेंटिस भर्ती के 1104 पदों पर विज्ञप्ति
How To Apply for Kshetriya Karyakarta Bharti 2024
Jharkhand Regional Worker Bharti 2024 के लिए उम्मीदवार यहां दी गई चरणबद्ध आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
- Step: 1 सर्वप्रथम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर होमपेज पर “Application Forms (Apply)” पर क्लिक करे।
- Step: 2 इसके बाद “Online Application for JFWCE-2024” पर क्लिक करें।
- Step: 3 अब नए यूजर के तौर पर पंजीकरण करने के लिए “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरा होते ही आपके मोबाईल नंबर एवं ईमेल पर पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- Step: 4 अब पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड दर्ज करके “Login” करें।
- Step: 5 लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धित जानकारी दर्ज करके “Save and Continue” पर क्लिक करें।
- Step: 6 इसके बाद श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फिर से “Save and Continue” पर क्लिक करें।
- Step: 7 परीक्षा शुल्क भुगतान करने के बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं पूर्ण हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 8 दर्ज की गई जानकारी चेक करके आवेदन पत्र को “Submit” कर दें।
- Step: 9 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Kshetriya Karyakarta Bharti 2024 Apply Online
JSSC Notification PDF | Click Here |
JSSC Swasthya Karyakarta Apply | Click Here |
JSSC Swasthya Karyakarta Syllabus | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Kshetriya Karyakarta Vacancy 2024 – FAQ’s
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता वैकेंसी 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान अथवा शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार Jharkhand Medical Health Field Worker Bharti 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता का मासिक वेतन कितना है?
Regional Health Worker Vacancy 2024 Jharkhand के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 18000 रुपये से अधिकतम 56900 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती 2024 में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?
योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JSSC Regional Worker Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं।