MP Librarian Vacancy 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, इस भर्ती का आयोजन राज्य उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। मध्य प्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 30 दिसंबर 2024 को जारी की गई है।
राज्य में लाइब्रेरियन सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थी 27 फरवरी 2025 से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। मप्र लाइब्रेरियन वैकेंसी के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अलावा मध्य प्रदेश लाइब्रेरियन रिक्रूटमेंट में आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है।
अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 तक कभी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक कोई भी महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रतिदिन ऐसी ही अन्य अपकमिंग वैकेंसी 2025 लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं, जहां सबसे पहले राज्यवार आगामी भर्तियों की न्यूज शेयर की जाती है।

MP Librarian Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) |
Name Of Post | Librarian |
No Of Post | 80 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 26 March 2025 |
Job Location | Madhya Pradesh (MP) |
Salary | Rs.57,700/- (Pay L-10) |
Category | MP Govt Jobs |
MP Librarian Vacancy 2025 Notification
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन के 80 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में योग्य महिला और पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
Read Also – पंजाब नेशनल बैंक में निकली कार्यालय सहायक और ग्राहक सेवा सहयोगी बंपर भर्ती, योग्यता 12वीं पास
उच्च शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू उत्तीर्ण करना होगा। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अंतिम सलेक्शन के बाद अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार 57700 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
MP Librarian Vacancy 2025 Last Date
एमपी लाइब्रेरियन वैकेंसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 दिसंबर 2024 को पोर्टल पर जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2025 से आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मार्च 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
Event | Dates |
MPPSC Librarian Form Start | 27 February 2025 |
MPPSC Librarian Last Date | 26 March 2025 |
MPPSC Librarian Admit Card Release | 23 May 2025 |
MPPSC Librarian Exam Date | 01 June 2025 |
MP Librarian Recruitment 2025 Post Details
मध्य प्रदेश पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती का आयोजन कुल 80 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, इस भर्ती में जनरल श्रेणी के लिए 21 पद, अनुसूचित जाति के लिए 13 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 15 पद, ओबीसी श्रेणी के लिए 22 पद और EWS श्रेणी के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं।
MP Librarian Vacancy 2025 Application Fees
एमपी लाइब्रेरियन वैकेंसी में जनरल श्रेणी और अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
General Category/Other State Candidates | Rs.500/- |
SC/ ST/ OBC (NCL)/ EWS/ PwBD (Only For Domicile of MP) | Rs.250/- |
MP Librarian Vacancy 2025 Qualification
एमपी लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ कला/वाणिज्य/ मानविकी/कानून/ सामाजिक विज्ञान/विज्ञान अथवा अन्य लागू प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता विवरणों की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
MP Librarian Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
MP Librarian Vacancy 2025 Selection Process
MPPSC Librarian Vacancy के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Interview
- Document Verification
- Medical Test
MP Librarian Salary
MPPSC Librarian Bharti 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 और ग्रेड पे 6000 के आधार पर 57700 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
MP Librarian Vacancy 2025 Document
MP Librarian Online Form भरने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- स्नातकोत्तर की मार्कशीट (मास्टर्स डिग्री)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply MP Librarian Vacancy 2025
एमपीपीएससी लाइब्रेरियन ऑनलाइन फॉर्म लगाने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई स्टेप बाई स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सर्वप्रथम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर विकसित करें।
- Step: 2 होमपेज को ऊपर की ओर स्क्रॉल करके APPLY ONLINE पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद भर्तियों की सूची में Librarian Recruitment 2025 पर क्लिक करके Application Form ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step: 4 नए यूजर के तौर पर पंजीकरण करने के आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन प्रॉसेस पूरी करें।
- Step: 5 यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 6 अगले चरण में लाइब्रेरियन ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 7 पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 8 श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 9 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर उसे सुरक्षित रख लें।
MP Librarian Vacancy 2025 Apply Online
MPPSC Librarian Notification PDF | Click Here |
MPPSC Librarian Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
MP Librarian Bharti 2025 – FAQ,s
एमपी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
MPPSC Librarian Recruitment 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी से आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
एमपी लाइब्रेरियन का मासिक वेतन कितना है?
MPPSC Librarian Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर 57700 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।