Mukhyamantri Work From Home 2025: राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत 26 अगस्त 2022 से की गई थी। इस योजना का पूरा नाम “राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना” रखा गया है। इस जॉब्स योजना में महिलाएं घर से काम करते हुए परिवार की कमाई और खर्चों में अपना योगदान दे सकती हैं।
Work From Home Jobs 2025 योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं और लड़कियां घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकती है। राज्य की बहुत सी महिलाएं घर के बाहर जाकर काम नहीं पाती हैं, ऐसे में सरकार ने उन्हें घर पर काम देकर उनकी मदद करना शुरू किया है, ताकि वे बिना ऑफिस जाए घर से ही काम कर सकें और पैसे कमाकर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें।
वर्क फ्रॉम होम जॉब्स में महिलाओं को विभिन्न सरकारी और निजी विभागों जैसे महिला अधिकारिता विभाग, स्कूल और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, निर्माण विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में घर से ही काम कराया जाता है। अभ्यर्थियों को इन विभागों के कार्यालयों में घर से टाइपिंग, डॉक्यूमेंटेशन, डिक्टेशन और अन्य विभिन्न प्रकार के कार्य पूरे करने होंगे।

Mukhyamantri Work From Home 2025 Highlight
Recruitment Organization | Women & Child Development Department Rajasthan |
Post Name | Various Posts |
No Of Post | 4525 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 30 April/31 May/31 July 2025 |
Job Location | Work From Home |
Salary | Rs.5,601- 15,305/- |
Category | Work From Home Jobs for Female |
Mukhyamantri Work From Home 2025 – मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब्स में क्या काम होता है?
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना में चयनित महिला अभ्यर्थियों को विभाग अनुसार विभिन्न प्रकार के अलग अलग कार्य दिए जाएंगे, जिन्हें महिलाएं घर से पूरा कर सकती है। विभागवार दिए जाने वाले कार्य इस प्रकार है:
Read Also – घर बैठे ऑनलाइन/ऑफलाइन ऐसे बनाए 2 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र
School, Higher & Technical Education राज्य के स्कूल और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से महिला छात्राओं को Online Study का कार्य दिया जाएगा, वहीं कुछ महिलाओं को स्कूल में छात्राओं को फ्री में दिए जाने वाले ड्रेस की सिलाई का काम दिया जाएगा। साथ ही महिलाएं स्कूल में इस्तेमाल होने वाले कपड़े, चादरें इत्यादि धोने और उन्हें प्रेस करने का काम भी घर बैठे कर सकेंगी।
Finance Department: वित्तीय विभाग के तहत महिलाओं को सरकारी एजेंसियों में Accounting और Auditing से संबंधित कार्य दिए जाएंगे, इन कार्यों को योग्य महिलाएं घर से पूरा कर सकेंगी।
Women Empowerment Department: महिला सशक्तिकरण विभाग में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं को घर से Consulting Services का कार्य करने के लिए दिया जाएगा।
Medical Health and Family Welfare Department: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चयनित महिला अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से Online Consultation Service Jobs, Transcription और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की सिलाई का काम करना होगा।
Department of Information Technology & Communication: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में महिलाओं को प्रोग्रामिंग से जुड़े काम जैसे कि Software Design Jobs, Data Analysis Jobs और Web Design Jobs ऑफर की जाएंगी, जिसका कार्य वह घर बैठे कर सकेंगी। इससे महिलाएं आधुनिक तरीकों से परिचित होंगी और इसके जरिए वे मोटी कमाई भी कर सकेंगी।
Department of Skill, Employment and Entrepreneurship: इस विभाग में महिलाओं को Job Fairs/Camps आयोजित करने तथा ऐसे नियोजकों की भागीदारी सुनिश्चित करना जो Work From Home Job के रूप में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। इन मेलों/शिविरों के माध्यम से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को घर से काम-जॉब उपलब्ध करवाना इत्यादि कार्य दिया जाएगा।
Rajasthan Skill & Livelihood Development Corporation (RSLDC): राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण में प्रशिक्षित महिलाओं में से कम से कम 10 प्रतिशत महिलाओं को Work From Home Jobs के लिए जोड़ा जाएगा।
Rajasthan Cooperative Dairy Federation (RCDF) : दूध एवं दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित कार्य में महिलाओं को Work From Home Demand के रूप में करने के लिए दिए जाएंगे।
Mukhyamantri Work From Home 2025 Last Date
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है, विभिन्न स्तरीय पदों के लिए अलग-अलग समय पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। वहीं कुछ पदों के लिए 15 मई, 31 मई और 31 जुलाई 2025 आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। वहीं कुछ ऐसे विशेष पद है जिनके लिए आवेदन 24 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए है।
Post Name | Last Date |
Insurance Reference Executive | 30 April 2025 |
सिलाई कार्य | 30 April 2025 |
Sewing Jobs | May 15, 2025 |
Homemade Embroidery, Aara Tari, Dali & Gota Patti Work | May 31, 2025 |
Sewing Home Jobs Demands | July 31, 2025 |
Tax Consultant | April 30, 2025 |
Tele Caller | April 30, 2025 |
Insurance Agent | April 30, 2025 |
Data Collection Executive Home Jobs | April 30, 2025 |
Accounting Data Analysis Jobs | April 30, 2025 |
Accounting Work From Home Jobs | April 30, 2025 |
Social Media Marketing | April 30, 2025 |
Digital Shop Operator (Sanchalika) | 24 Nov 2025 |
Mukhyamantri Work From Home 2025 Post Details
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब जिलेवार आयोजित की जा रही है, इस भर्ती का आयोजन कुल 4525 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। जिलेवार निर्धारित पदों के नाम और पद संख्या विवरण आप यहां देख सकते है।
District | Post Name | No Of Post |
Jaipur | Digital Shop Operator (Sanchalika) | 150 |
Jodhpur | Insurance Reference Executive | 250 |
Rajsamand | सिलाई कार्य | 20 |
Jodhpur | घर से सिलाई कार्य | 2500 |
Jodhpur | घर से कपड़ों पर कशीदाकारी ,आरी तारी , डालियां, गोटा पति की जॉब | 250 |
Ajmer | सिलाई कार्य के लिए | 100 |
Bikaner | Private Tax Consultant | 10 |
Jodhpur | Private Tele Caller | 40 |
Jodhpur | Private Tele Caller | 30 |
Jodhpur | Private Insurance Agent | 300 |
Jodhpur | Private Data Collection Executive | 250 |
Jaipur | Private Accounting Data Analysis | 25 |
Jaipur | Private Accounting Job Work | 50 |
Bikaner | Private Accounting Work | 50 |
Jodhpur | Private Tele Calling Work From Home | 250 |
Jodhpur | Private Social Media Marketing | 250 |
Grand Total | – | 4525 |
Mukhyamantri Work From Home 2025 Benefit
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना में चयनिका महिलाओं को वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाते है, इस योजना के जरिए योग्य महिलाएं घर बैठे कमाई करके अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकती है।
- इस योजना में राज्य की ऐसी निजी इकाइयां जो अधिकतम महिलाओं को Job Work From Home उपलब्ध कराती है, उनका विज्ञापन वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क पोर्टल पर निःशुल्क प्रदर्शित किया जाता है।
- यदि कोई निजी इकाई महिलाओं को घर से काम-जॉब वर्क उपलब्ध कराती है तथा महिला को दिए गए कार्य के लिए 5,000 रूपये से अधिक वेतन प्रदान करती है, तो प्रशिक्षण प्रोत्साहन के रूप में प्रति प्रशिक्षार्थी 3,000 रूपये प्रशिक्षण शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि, प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि का भुगतान महिला प्रशिक्षार्थी को घर से जॉब वर्क के रूप में निजी इकाई द्वारा ऑफर लेटर दिए जाने के बाद ही दिया जाएगा।
Mukhyamantri Work From Home 2025 Eligibility Criteria
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम 2025 में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:
- आवेदक महिला राजस्थान राज्य की स्थाई नागरिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- वर्क फ्रॉम होम जॉब में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा,
- विकलांग और किसी प्रकार से महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, ऐसे में बिना पढ़ी लिखी से लेकर 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं या कोई भी महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है।
Work From Home Job Educational Qualification
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम सरकारी जॉब के लिए न्यूनतम बिना पढ़ी से लेकर अधिकतम स्नातक और डिग्री डिप्लोमा वाली महिलाएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। यहां पर पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आप इस तालिका में देख सकते है:
District | Post Name | Qualification |
Jaipur | Digital Shop Operator (Sanchalika) | 10th Pass |
Jodhpur | Insurance Reference Executive | 10th Pass |
Rajsamand | Sewing Work | Not Applicable |
Jodhpur | Sewing Work From Home | Not Applicable |
Jodhpur | Work of Embroidery, Saw Thread, Branches, Gota Patti At Home | Not Applicable |
Ajmer | Silai Work From Home Opportunity | Not Applicable |
Bikaner | Tax Consultant | Graduate |
Jodhpur | Tele Caller | 10th Pass |
Jodhpur | Tele Caller | 12th Pass |
Jodhpur | Insurance Agent | 10th Pass |
Jodhpur | Data Collection Executive | 10th Pass |
Jaipur | Accounting Data Analysis | Graduate |
Jaipur | Accounting Work From Home Job | 12th Pass |
Bikaner | Accounting Work From Home | CA |
Jodhpur | Tele Calling Work From Home | 10th Pass |
Jodhpur | Social Media Marketing | 10th Pass |
Mukhyamantri Work From Home 2025 Selection Process
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब 2025 योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंडों की जांच, कार्य अनुभव एवं कार्य कुशलता की जांच, दस्तावेज सत्यापन और आवेदकों की पारिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
Mukhyamantri Work From Home 2025 Documents
राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब स्कीम 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न अनुसार है –
- आधार कार्ड
- जनाधार कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विकलांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- तलाकशुदा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आवेदक के हस्ताक्षर आदि।
Mukhyamantri Work From Home 2025 Salary
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 के तहत अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को संस्थानों और उनमें निर्धारित पदों के आधार पर न्यूनतम 5601 रूपये से अधिकतम 15305 रूपये तक मासिक वेतन दिया जा सकता है, वेतन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप Work From Home Job Official Website पर दिए गए विवरणों को चेक कर सकते हैं।
How to Apply for Mukhyamantri Work From Home 2025
CM वर्क फ्रॉम होम गवर्नमेंट जॉब्स में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले आप राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना ऑफिशियल वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर “Current Opportunities” के अनुभाग में आपको जिलेवार निकली विभिन्न Work From Home Job List दिखाई देगी।
- Step: 3 इस जॉब लिस्ट में आपको जिस जिले से जिस पद के लिए आवेदन करना है उसके सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step: 4 इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको पहले पंजीकरण करना होगा, इसके लिए आप “New User Register” पर क्लिक करें।
- Step: 5 अब आपको एग्री बॉक्स पर क्लिक करके “जन-आधार संख्या” और “आधार संख्या” दर्ज करके “Fetch Details” पर क्लिक करना है।
- Step: 6 आवश्यक जानकारी फेच होने के बाद ओटीपी वेरीफाई करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 7 पंजीकरण के बाद यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- Step: 8 आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आवश्यक होने पर कार्य अनुभव संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 9 आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 10 अंतिम चरण में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
Mukhyamantri Work From Home 2025 Apply Online
Work From Home Jobs Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Rajasthan Work From Home Jobs 2025 – FAQ,s
राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Rajasthan Work From Home Job 2025 Yojana के लिए आवेदन की अंतिम तारीखें पद अनुसार 30 अप्रैल, 15 मई, 31 मई, 31 जुलाई और 24 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Rajasthan Work From Home Job Work Yojana 2025 के लिए बिना पढ़ी लिखी महिलाएं और पढ़ी लिखी महिलाएं अपनी योग्यता अनुसार किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकती है।