Railway Teacher Vacancy 2025: भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे भर्ती बोर्ड ने बंपर पदों पर शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विभिन्न मंत्रालयिक एवं पृथक श्रेणियों के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए निकाली गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 21 दिसंबर 2024 को पोर्टल पर आरआरबी शिक्षक वैकेंसी की अधिसूचना जारी की गई है।
इस भर्ती के जरिए रेलवे द्वारा 1000 से अधिक खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रेलवे शिक्षक वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर RRB Teacher Online Form भर सकते हैं।
रेलवे शिक्षक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 रखी गई है। उम्मीदवार रोजाना नवीनतम और अपकमिंग वैकेंसी न्यूज के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं। वहीं बता दें कि RRB Teacher Vacancy के लिए सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Railway Teacher Vacancy 2025 Highlight
Recruitment Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
Name Of Post | Teacher + Various Posts |
No Of Post | 1036 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 06/02/2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.19,900- 47600/- |
Category | RRB Jobs |
Railway Teacher Vacancy 2025 Notification
रेलवे परमानेंट सरकारी नौकरी के लिए आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा और पद अनुसार स्किल टेस्ट से गुजरना होगा। इस भर्ती के अंतर्गत रेलवे द्वारा सहायक शिक्षक (महिला) (जूनियर स्कूल), प्रयोगशाला सहायक/स्कूल, लैब असिस्टेंट ग्रेड III (Chemist & Metallurgist), और लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए है। इन पदों पर नौकरी लगने के बाद उम्मीदवारों को 19900 रूपये से 47600 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
रेलवे मिनिस्टीरियल सेपरेट कैटेगरी टीचर भर्ती कुल 1036 पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती में किसी भी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवाद आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू की कर दी गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 तक कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Read Also – 12वीं पास के लिए वायुसेना अग्निवीर भर्ती की 2500 पदों पर विज्ञप्ति जारी
Railway Teacher Vacancy 2025 Last Date
आरआरबी टीचर भर्ती सहित विभिन्न स्तरीय पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2024 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जनवरी 2025 से आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म लगा सकते हैं।
Event | Dates |
RRB Teacher Notification | 21 December 2024 |
RRB Teacher Form Start | 07 January 2025 |
RRB Teacher Last Date | 06 February 2025 |
RRB Teacher Exam Date | Coming Soon |
Railway Teacher Recruitment 2025 Post Details
रेलवे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 1036 पदों पर मांगे गए है, जिसमें लाइब्रेरियन, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (अंग्रेजी माध्यम), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), मुख्य विधि सहायक, सरकारी वकील, जूनियर अनुवादक (हिंदी) स्टाफ और कल्याण निरीक्षक सहित विभिन्न स्तरीय पद शामिल हैं।
Name Of Post | No Of Post |
Post Graduate Teacher (PGT) | 187 |
Trained Graduate Teacher (TGT) | 338 |
Music Teacher (Female) | 03 |
Primary Railway Teacher (PRT) | 188 |
Assistant Teacher (Female) (Junior School) | 02 |
Junior Translator (Hindi) | 130 |
Lab Assistant Grade III (chemist & metallurgist) | 12 |
Scientific Supervisor (Ergonomics & Training) | 03 |
Chief Law Assistant | 54 |
Public Prosecutor | 20 |
Laboratory Assistant/School | 07 |
Staff & Welfare Inspector | 59 |
Librarian | 10 |
Physical Training Instructor (English Medium) | 18 |
Scientific Assistant/Training | 02 |
Senior Publicity Inspector | 03 |
Grand Total | 1036 |
Railway Teacher Vacancy 2025 Application Fees
रेलवे टीचर भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
General/ OBC/ EWS | Rs.500/- |
SC/ ST/ Ex-Servicemen/ PwBD/ Women | Rs.250/- |
Payment Mode | Online |
Railway Teacher Vacancy 2025 Qualification
रेलवे टीजीटी और पीजीटी शिक्षक भर्ती 2025 सहित विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार न्यूनतम कक्षा 12वीं से स्नातक तक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही संबंधित क्षेत्र में आवेदकों के पास डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
Name Of Post | Qualification |
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | PG in relevant subject + B.Ed. |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | Graduation + B.Ed. + CTET |
जूनियर अनुवादक (हिंदी) | Post Graduation (PG) in English/Hindi |
संगीत शिक्षिका (महिला) | Bachelor of Music |
प्राथमिक रेलवे शिक्षक (PRT) | Bachelor Degree with Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) |
सहायक अध्यापिका (महिला) (जूनियर स्कूल) | Relevant degree/diploma in education (usually required for such positions) |
प्रयोगशाला सहायक/स्कूल | 12th Pass with Science Subject + 1 Year Experience. |
लैब सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ और धातुकर्मी) | 12th with Science stream + DMLT (Diploma in Medical Laboratory Technology). |
मुख्य विधि सहायक | Degree in Law (LLB) with relevant legal experience. |
लाइब्रेरियन | Bachelor’s or Master’s Degree in Library Science |
वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एर्गोनॉमिक्स और प्रशिक्षण) | Degree in Engineering/ Science/Technology with specialization in Ergonomics field. |
वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक | Graduation + Diploma in Public Relations/ Advertising/ Journalism/ Mass Communication. |
सरकारी वकील | Degree in Law (LLB) with relevant experience in relevant law and prosecution. |
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) | Graduate in Physical Education (PT) or B.P.Ed. passed. |
वैज्ञानिक सहायक/प्रशिक्षण | Degree or Diploma in Science/Engineering related to the relevant field. |
स्टाफ और कल्याण निरीक्षक | Diploma/LLB/ PG in Labour or Social Welfare or Labour Laws or MBBS System |
Railway Teacher Vacancy 2025 Age Limit
आरआरबी टीचर भर्ती और रेलवे गैर शैक्षणिक भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार 33 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है। इस भर्ती में उम्र की गणना आवेदन की तारीखों के आधार पर की जाएगी।
Railway Teacher Vacancy 2025 Selection Process
आरआरबी टीचर भर्ती सहित विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Test
- Skill Test/Typing Test
- Document Verification
- Medical Test
Railway Teacher Salary
रेलवे शिक्षक कर्मचारी भर्ती 2025 के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 19900 रूपये से 47600 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
Railway Teacher Vacancy 2025 Document
RRB Teacher Online Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं।
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- स्नातकोत्तर मार्कशीट
- LLB डिग्री
- पद अनुसार अन्य दस्तावेज यदि लागू हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How To Apply Railway Teacher Vacancy 2025
आरआरबी शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार यहां दी गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- Step: 1 सबसे पहले नीचे दिए गए RRB Teacher Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 2 इसके बाद होमपेज पर Apply ऑप्शन पर क्लिक करके Create an Account क्लिक करें।
अगले चरण में आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। - Step: 3 पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 4 अब आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पद का चयन करके फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 5 पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 6 इसी तरह से पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 7 श्रेणीवार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 आवेदन पत्र के उपयोग हेतु इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Railway Teacher Vacancy 2025 Apply Online
RRB Teacher Notification PDF | Click Here |
Railway Teacher Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Railway Teacher Bharti 2025 – FAQ,s
रेलवे टीचर का मासिक वेतन कितना है?
RRB Teacher Vacancy 2025 के विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रूपये से 47600 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
रेलवे टीचर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RRB Teacher Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवार न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।