WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024: PDF Download, पशु परिचर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024: राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) द्वारा राज्य के पशुपालन विभाग में निकली एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए पशु परिचारक नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। बता दें कि पशु परिचर की भर्ती कुल 5934 रिक्त पदों पर आयोजित कराई जा रही है।

पशु परिचर एग्जाम के लिए लगभग 25 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। Animal Attendant Exam का आयोजन 15, 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 तक लगातार चार दिन किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। लाखों की भीड़ में यदि आपको अच्छी रैंक लाकर परीक्षा में सफल होना है तो इसके लिए आप Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024 के आधार पर परीक्षा की तैयारी करें।

Join Genius jankari WhatsApp Channel

सबसे पहले आपका पशु परिचर पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझना अनिवार्य है इसमे सहायता के लिए आप एनिमल अटेंडेंट प्रीवियस ईयर पेपर भी हल कर सकते हैं जिससे आपको महत्वपूर्ण विषय और टॉपिक जल्दी समझ आयेंगे पशु परिचर के लिए एक पेपर होगा जिसमें दो भागों में सवाल पूछे जाएंगे। पहला भाग सामान्य ज्ञान 70% अंकों का और दूसरा भाग पोस्ट सम्बन्धित विषय 30% अंकों का होगा।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern
Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024 Highlight

Exam OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB)
Name Of ExamAnimal Attendant
No. Of Post5934
Pashu Parichar Exam Date 202415, 16, 17 & 18 Dec 2024
Mode Of ExamOffline
No. Of Marks150
No. Of Questions150
Negative Marking1/4
Animal Attendant Passing Marks40%
CategoryRSMSSB Animal Attendant Syllabus 2024

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024 In Hindi

उम्मीदवार सीधे अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern Download कर सकते हैं। इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में पशु परिचारक सरकारी नौकरी के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सम्पूर्ण लिखित जानकारी बताने का प्रयास किया है। राजस्थान पशु परिचारक एग्जाम 2024 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 150 अंकों में से न्यूनतम 40% अंक अर्थात 60 अंक लाने अनिवार्य है।

गलत उत्तर करने या कोई प्रश्न खाली छोड़ने पर 1/4 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है। Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 के अनुसार पेपर के पहले भाग में सामान्य ज्ञान, गणित, दैनिक विज्ञान, इतिहास, कला संस्कृति और भूगोल सहित विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

वहीं दूसरे भाग में पशुओं से जुड़े ज्ञान पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। यहां आप सभी टॉपिक की विस्तृत जीनियस जानकारी देख सकते हैं। साथ ही हमने इस आर्टिकल के अंत में Rajasthan Animal Attendant Syllabus PDF Download करने का सीधा विकल्प भी प्रदान किया है। Pashu Parichar Syllabus Download करके आप इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

Rajasthan Animal Attendant Exam Pattern 2024

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एग्जाम पैटर्न 2024 से सम्बन्धित जीनियस जानकारी निम्नानुसार है।

  • Animal Attendant Exam Date: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एग्जाम का आयोजन 15, 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
  • Mode Of Exam: पशु परिचर परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • Negative Marking: गलत उत्तर करने और प्रश्न बिना कोई विकल्प भरे खाली छोड़ने पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। ओएमआर शीट के नए नियम के मुताबिक यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है तो ऐसे में प्रश्न खाली छोड़ने के लिए आपको पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य है। 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
  • Exam Duration: एनिमल अटेंडेंट पेपर करने के लिए 180 मिनट (3 घण्टे) का समय दिया जाएगा।
  • No. Of Questions: पशु परिचर पेपर में दो भागों से 150 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें से पहले भाग से 105 प्रश्न (70%) और दूसरा भाग से 45 प्रश्न (30%) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • No. Of Marks: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। पूरा पेपर 150 अंक का है।
  • Passing Marks: राजस्थान पशु परिचारक परीक्षा में पास होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने जरूरी है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam 2024 PDF

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए Animal Attendant Syllabus PDF Download करके इसी के आधार पर तैयारी करनी चाहिए। ताकि आपका समय भी खराब ना हो और सिलेबस को समझते हुए सही दिशा में तैयारी करने से आपकी पशु परिचारक भर्ती में चयन की संभावना भी बढ़ जाएगी। Rajasthan Animal Attendant Syllabus की जानकारी हमने यहाँ आसान भाषा में बताने की कोशिश की है।

इसके अलावा हम आपको इस पेज के अंत में राजस्थान पशु परिचारक सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार पेपर दो भागों में विभाजित है। पहले मे 70% और दूसरे भाग में 30% प्रश्न पूछे जाएंगे। Rajasthan Pashu Paricharak Syllabus 2024 की सम्पूर्ण जीनियस जानकारी निम्नानुसार है।

Part – A 105 अंक (वेटेज 70%)

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस 2024 के भाग ए में सेकेंडरी स्तर के सामान्य ज्ञान पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं।

  • 1 दैनिक विज्ञान
  • 2 करंट अफेयर्स
  • 3 गणित
  • 4 सामाजिक अध्ययन
  • 5 भूगोल
  • 6 इतिहास
  • 7 राजस्थान की कला
  • 8 राजस्थान की संस्कृति

Major Current Events – प्रमुख समसामयिक घटनाएं

  • अर्थव्यवस्था
  • सामाजिक
  • भौगोलिक
  • खेल
  • राजनीति
  • तकनीकी क्षेत्र इत्यादि संबंधित मुद्दे
  • राज्य और राष्ट्रीय मुद्दे
  • सांस्कृतिक
  • पारिस्थितिक
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व
  • राज्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियां इत्यादि।

Mathematic – गणित 

  • औसत
  • लाभ-हानि
  • HCM और LCM
  • प्रतिशत
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात-समानुपात इत्यादि।

History, Art and Culture of Rajasthan

  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
  • भाषा एवं साहित्य
  • लोक संस्कृति एवं सामाजिक जीवन
  • वेशभूषा
  • वाद्य यंत्र
  • लोक देवता
  • लोक साहित्य
  • बोलियां
  • मेले एवं त्यौहार
  • आभूषण
  • लोक कला
  • स्थापत्य कला
  • लोक संगीत
  • नृत्य और नाट्यशालाएं
  • पर्यटन स्थल एवं स्मारक
  • मुख्य ऐतिहासिक घटनाएं
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • एकीकरण
  • ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से प्रसिद्ध हस्तियां।

Geography – भूगोल 

  • राजस्थान की स्थिति
  • राजस्थान का विस्तार
  • भौतिक विशेषताएं
  • भौतिक विभाजन
  • मृदा
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन संरक्षण
  • जलवायु
  • जल संसाधन
  • अफवाह तंत्र एवं झीलें
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
  • जनसंख्या – आकार
  • जनसंख्या वृद्धि
  • जनसंख्या वितरण
  • लिंगानुपात
  • साक्षरता
  • परिवहन
  • सड़क मार्ग।

General Science – सामान्य विज्ञान

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • धातु, अधातु और प्रमुख यौगिक
  • परावर्तन और प्रकाश के नियम
  • आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
  • मानव शरीर:
  • संरचना
  • अंग प्रणालियां
  • प्रमुख मानव रोग
  • रोग के कारण
  • रोग के निदान
  • अपशिष्ट प्रबंधन आदि।

Part – B 45 अंक (वेटेज 30%)

राजस्थान पशु परिचारक सिलेबस के अनुसार दूसरे भाग में पशुपालन से संबंधित निम्नलिखित बिंदुओं पर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं।

  • 1 राज्य में पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें
  • 2 कृत्रिम गर्भाधान
  • 3 बधियाकरण
  • 4 क्रॉस ब्रीडिंग
  • 5 दूध का दोहन
  • 6 पशुओं में स्तनपान अवधि
  • 7 स्वच्छ दूध उत्पादन
  • 8 पशु और मुर्गी प्रबंधन
  • 9 जैविक अपशिष्टों का निपटान
  • 10 संतुलित पशु चारा
  • 11 चारा और फसलें
  • 12 चारा/चारागाह विकास
  • 13 स्वस्थ और बीमार पशुओं की पहचान
  • 14 पशुओं में आंतरिक और बाहरी कारक
  • 15 परजीवी रोग
  • 16 पशुओं में टीकाकरण
  • 17 पशुधन प्रसार
  • 18 भेड़ और बकरियों का स्वास्थ्य कैलेंडर
  • 19 देश और राज्य में ऊन
  • 20 मांस
  • 21 दूध और अंडे का उत्पादन और स्थान
  • 22 प्रति व्यक्ति दूध, मांस, अंडे की उपलब्धता
  • 23 प्रति पशु दूध की मात्रा
  • 24 मवेशियों की उत्पादकता
  • 25 ऊन काटना
  • 26 बोझ ढोने वाले पशु
  • 27 वर्मीकम्पोस्ट
  • 28 पशुओं की खाल और हड्डियों का उपयोग
  • 29 पशुओं की उम्र का निर्धारण
  • 30 पॉलिथीन से पशुओं/पर्यावरण को नुकसान
  • 31 पशु बीमा
  • 32 पशु खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियां
  • 33 पशु मेले
  • 34 पशु गणना
  • 35 गौशाला प्रबंधन
  • 36 स्वच्छता का महत्व
  • 37 पशुओं के गोबर और मूत्र का उचित निपटान
  • 38 पशुधन उत्पादों का विपणन
  • 39 डेयरी विकास गतिविधियाँ
  • 40 पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनाएं

Note: – आपको सिलेबस के आधार पर ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। क्योंकि परीक्षा में सभी प्रश्न कर्मचारी चयन बोर्ड द्बारा जारी किए गए इस सिलेबस से ही पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए RSMSSB Animal Attendant Syllabus 2024 PDF को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Animal Attendant Exam 2024 Minimum Passing Marks

राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यानी कि कुल 150 अंकों में से आपको 60 अंक लाने होंगे। इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। अंतिम रूप से सलेक्शन के लिए आपको न्यूनतम योग्यता अंकों से ज्यादा अंक प्राप्त करने जरूरी है। क्योंकि Rajasthan Animal Attendant Final Merit List 2024 अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर बनाई जाएगी।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024 PDF Download

Official Website Click Here
Pashu Paricharak Syllabus PDF
Download
RSMSSB Animal Attendant New Syllabus Click Here
Pashu Parichar Exam Date
Click Here
Telegram ChannelClick Here

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern 2024 – FAQ’s

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस 2024 डाउनलोड कैसे करें?

इसके लिए आपको कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर “सिलेबस” के अनुभाग में जाकर Rajasthan Pashu Parichar Syllabus & Exam Pattern Download पर क्लिक कर देना है। इतना करने के बाद सिलेबस आपके डिवाइस में सेव हो जाएगा।

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एक्जाम 2024 में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी है?

Pashu Parichar Syllabus 2024 के मुताबिक आपको एनिमल अटेंडेंट एग्जाम में पास होने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम 40% यानी कि 150 में से 60 नंबर प्राप्त करना जरूरी है।

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एक्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

हाँ, Animal Attendant Exam 2024 में गलत उत्तर करने और प्रश्न खाली छोड़ने पर 1/4 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है।

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एक्जाम 2024 कब है?

Rajasthan Pashu Paricharak Exam का आयोजन 15, 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Abhimanyu Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at geniusjankari.com website. I have 6+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Sarkari Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Yojana Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment