Rajasthan CET 12th Level 2025: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा नई परीक्षा को लेकर तारीखें घोषित कर दी गई हैं, इस बार CET Exam 2025 का आयोजन 3 दिन तक किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
सीईटी परीक्षा में गलत उत्तर करने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, लेकिन गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं।
उम्मीदवार राजस्थान भर्ती पोर्टल से Rajasthan CET 12th Level Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा सीईटी ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी और सीईटी ऑनलाइन अप्लाई का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करवाया गया है। अभ्यर्थियों को CET 2025 Last Date निकलने से पहले आवेदन करना होगा।

Rajasthan CET 12th Level 2025 Highlight
Exam Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Name Of Exam | Common Eligibility Test 12th Level |
Apply Mode | Online |
CET Form Start Date | Sep 2025 |
Date Of Exam | 20 Feb to 22 Feb 2026 |
Mode Of Exam | Offline |
Category | Govt Jobs Exam |
Rajasthan CET 12th Level 2025 Notification
राजस्थान सीईटी 12th लेवल 2025 नोटिफिकेशन सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि तक कभी भी फॉर्म भर सकेंगे। सीईटी भर्ती परीक्षा के लिए कोई भी 12वीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सीईटी परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही सीईटी में शामिल भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे। राजस्थान सीईटी स्कोरकार्ड वैधता 1 वर्ष की रखी गई है। ऐसे में हर साल प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले सीईटी परीक्षा पास करनी होगी। सीईटी एग्जाम में अभ्यर्थियों से 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Read Also – बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती का 4000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 मार्च तक
Rajasthan CET 12th Level 2025 Last Date
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का नया नोटिफिकेशन सितंबर 2025 के किसी भी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीईटी फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सीईटी एप्लीकेशन आवेदन की लास्ट डेट से पहले जमा करना होगा। बता दें कि Rajasthan CET Senior Secondary Level Exam 2025 का आयोजन 20 से 22 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
Rajasthan CET 12th Level 2025 Application Fees
RSMSSB CET 2025 में जनरल श्रेणी के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। यह आवेदन शुल्क वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के तहत निर्धारित किया गया है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत शुल्क का भुगतान कर दिया है उन्हें फिर से आवेदन शुल्क का भुगतान करवाने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
GEN/OBC/MBC (CL) | Rs.600/- |
SC/ST/EWS/PwBD | Rs.400/- |
OBC/MBC (NCL) | Rs.400/- |
Payment Mode | Online |
Rajasthan CET 12th Level 2025 Qualification
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
Rajasthan CET 12th Level 2025 Age Limit
राजस्थान सीईटी 12th लेवल परीक्षा में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में न्यूनतम 3 से 10 वर्ष तक की छूट दी गई है।
Rajasthan CET 12th Level 2025 Selection Process
राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2025 में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण माना जाएगा। सीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी अभ्यर्थी सीईटी में शामिल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आवेदन करके परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2025
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है –
- Exam Mode: सीईटी परीक्षा सामान्य ओएमआर बेस्ड तरीके से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
- No. Of Questions: सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स और बेसिक कंप्युटर सहित विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न दिए जाएंगे।
- No. Of Marks: प्रत्येक सही उत्तर 2 अंकों का होगा, वहीं पूरा पेपर 300 अंकों का निर्धारित किया गया हैं।
- Exam Duration: पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घण्टे का समय दिया जाएगा, इसके अलावा 10 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवां गोला भरने और चेक करने के लिए दिया जाएगा।
- Negative Marking: गलत उत्तर करने पर सामान्य पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, लेकिन गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- CET Passing Marks: सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम में पास होने के लिए अभ्यर्थियों कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- Exam Subjects – Rajasthan CET 2025 एग्जाम में निम्नलिखित विषय शामिल है:
- राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- राजस्थान का साहित्य, परम्परा और विरासत
- राजस्थान एवं भारत का भूगोल
- राजस्थान का इतिहास
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
- सामान्य अँग्रेजी
- सामान्य हिन्दी
- बेसिक कंप्युटर नॉलेज
- समसामयिक घटनाएं इत्यादि।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2025 In Hindi
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2025 सब्जेक्ट वाईज और टॉपिक वाइज विस्तारपूर्वक जानकारी के साथ यहां दिया गया है। अभ्यर्थी लेटेस्ट और नए CET Syllabus 2025 की जानकारी यहां चेक कर सकते है। इसके अलावा RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2025 PDF Download करने का सीधा लिंक भी नीचे दिया गया हैं।
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत –
- प्राचीन सभ्यताएं:
- आहड़
- कालीबंगा
- गणेश्वर
- बालाथल
- बैराठ
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं
- प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था
- प्रमुख राजवंश
- सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं:-
- किले
- स्मारक
- कलाएं
- हस्तशिल्प
- चित्रकलाएं
- राजस्थान में स्वतन्त्रता आन्दोलन
- राजनीतिक जनजागरण
- प्रजामण्डल आन्दोलन
- रीति रिवाज
- वेशभूषा
- आभूषण
- राजस्थान का एकीकरण
- लोक भाषाएं
- लोक बोलियां
- लोक साहित्य
- लोक संगीत
- लोक नृत्य
- सन्त
- कवि
- योद्धा
- लोक देवता
- लोक देवियां
- मेले
- त्यौहार इत्यादि।
भारत और राजस्थान का भूगोल –
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप:-
- जलवायु दशाएं
- वनस्पति एवं मृदाएं
- नदियां
- बांध एवं झीलें
- राजस्थान में पर्यटन
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन:-
- खनिज सम्पदा
- वन सम्पदा
- जल-संसाधन
- पशु सम्पदा
- वन्य जीव अभयारण्य एवं संरक्षण
- जनसंख्या:-
- घनत्व
- वृद्धि
- साक्षरता
- लिंगानुपात
- प्रमुख जनजातियां
- भारत के भौतिक स्वरूप:-
- पर्वत
- पठार
- मरूस्थल
- मैदान
- प्रमुख नदियां
- बांध
- झीलें
- सागर
- वन्य जीव
- अभयारण्य इत्यादि।
राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था –
- भारतीय संविधान की प्रकृति
- प्रस्तावना (उद्देशिका)
- मौलिक अधिकार
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:- मुख्यमंत्री
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
- राज्यपाल
- राज्य विधानसभा
- उच्च न्यायालय
- राज्य निर्वाचन आयोग
- राज्य का मुख्य सचिव
- जिला प्रशासन
- राज्य सूचना आयोग
- राज्य मानव अधिकार आयोग
- राज्य के नीति निर्देशक तत्व
- मौलिक कर्त्तव्य
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज इत्यादि।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था:
- लघु उद्योग
- कुटीर उद्योग
- ग्राम उद्योग
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA)
- विकास संस्थाएं
- लघु उद्यम
- वित्तीय संस्थाएं
- राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत:-
- अणु ऊर्जा
- जल विद्युत
- तापीय ऊर्जा
- पवन ऊर्जा
- सौर ऊर्जा
- राजस्थान का औद्योगिक विकास:-
- प्रमुख उद्योग
- औद्योगिक क्षेत्र
- राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास: –
- राजस्थान की प्रमुख फसलें
- कृषि आधारित उद्योग
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
- बेरोजगारी
- मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएं
- हस्तशिल्प उद्योग
- सूखा और अकाल
- पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका इत्यादि।
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- उत्प्रेरक
- ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ
- धातु अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक
- सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
- कार्बन और कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक
- हाईड्रोकार्बन
- कार्बन के अपररूप
- क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन
- सी. एन.जी. (Compressed Natural Gas CNG)
- बहुलक (Polymers)
- साबुन और अपमार्जक
- प्रकाश का परावर्तन और इसके नियम
- प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
- लेंस के प्रकार
- दृष्टि दोष और इसका निवारण
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
- सूचना प्रौद्योगिकी
- आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली
- मेंडल का आनुवंशिकता नियम
- गुणसूत्रों की संरचना
- न्यूक्लिक अम्ल
- प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त
- मनुष्य में लिंग निर्धारण
- पर्यावरण अध्ययन
- पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना
- पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक
- पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह
- जैव भू रसायनिक चक्र
- जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी
- जैव-पेटेन्ट
- नई पादप किस्मों का परिवर्धन
- ट्रांसजेनिक जीव या पराजीनी जीव
- जन्तुओं का आर्थिक महत्व
- पादपों का आर्थिक महत्व
- रक्त समूह
- रक्ताधान
- आर.एच.कारक (RH factor)
- रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य
- कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य
- मानव रोग :- कारण एवं निवारण
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता:
- वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग
- घनफल
- वर्गमूल
- घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)
- गुणनखण्ड
- बहुपद के गुणनखण्ड
- समीकरण
- दो चरों वाले रैखिक समीकरण
- द्विघात समीकरण
- लघुगणक
- प्रतिशत
- अनुपात-समानुपात
- साझा
- लाभ-हानि
- चक्रवृद्धि ब्याज
- बट्टा
- सरल व्याज
- गोले
- त्रिभुजों की सर्वांगसमता
- दो बिन्दुओं के मध्य दूरियां
- वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल
- सरल रेखीय आकृतियां
- कार्तीय निर्देशांक पद्धति
- समरूप त्रिभुज
- समतल आकृतियों का क्षेत्रफल
- घन और घनाभ
- दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन
- शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण
- त्रिकोणमितीय सर्वसमीक्षाएं
- न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात
- ऊंचाई – दूरी की सामान्य समस्याएं
- जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक
- साधारण मानसिक योग्यता
- कोण एवं उनके माप
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता
- माध्य विचलन
- केन्द्रीय प्रवृति के माप
- एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं इत्यादि।
सामान्य हिंदी :
- सन्धि और संधि विच्छेद
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया
- सामासिक पदो की रचना और समास-विग्रह
- शब्द-शुद्धि – अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण
- वाक्य-शुद्धि – अशुद्ध याक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- मुहावरे
- लोकोक्तियाँ
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- शब्द-युग्म
- अनेकार्थक शब्द
- अंग्रेजी के पारिभाधिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
- कार्यालयी पत्र से सम्बन्धित ज्ञान।
General English:
- 1 Narration – Direct and Indirect
- 2 Voice – Active and Passive
- 3 Use of Prepositions
- 4 One word substitution
- 5 Synonyms
- 6 Antonyms
- 7 Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters – Official, Demi Official, Circulars and Notices
- 8 Tenses/Sequence of Tenses
- 9 Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
- 10 Use of Articles and Determiners
- 11 Glossary of official, Technical terins (with their Hindi Versions)।
कम्प्यूटर नॉलेज:
- कंप्यूटर संगठन – जिसमें RAM, ROM, फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस शामिल हैं।
- MS-ऑफिस – वर्ड, एक्सेल/स्प्रेड शीट, पावर पॉइंट का अनुभव।
- कंप्यूटर की विशेषताएं
समसामियक घटनायें (Current Affairs)
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां
- राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति
- प्रमुख चर्चित स्थान
- प्रमुख चर्चित संस्थाएं इत्यादि।
Rajasthan CET 12th Level 2025 Document
RSMSSB CET 12th Level Online Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं:
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply for Rajasthan CET 12th Level 2025
सीईटी 12वीं स्तर 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी को फॉलो कर सकते है:
- Step: 1 सबसे राजस्थान भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- Step: 2 होमपेज पर सक्रिय भर्तियों की सूची में “Common Eligibility Test (CET) 2025” के सामने APPLY NOW पर क्लिक करें।
- Step: 3 एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 4 एक बार फिर से Ongoing Recruitments के सेक्शन में Common Eligibility Test (CET) 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- Step: 5 स्क्रीन पर Common Eligibility Test (CET) पर क्लिक करें।
- Step: 6 आवेदन पत्र में पूछी गई शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- Step: 7 इसके बाद नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 8 शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 9 अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करके Save & Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 10 भविष्य में उपयोग के लिए सीईटी ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan CET 12th Level 2025 Apply Online
CET 12th Level Notification PDF | Coming Soon |
CET 12th Level Apply Online | Coming Soon |
CET 12th Level New Syllabus PDF Download | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Rajasthan CET 12th Level Online Form 2025 – FAQ,s
राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा 2025 कब है?
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 में 20 फरवर से 22 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2025 के फॉर्म कब निकलेंगे?
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB CET 12th Level 2025 Notification सितंबर 2025 के किसी भी हफ्ते में जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जा सकते है।
राजस्थान सीईटी एग्जाम 2025 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
Rajasthan CET 2025 की परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
सीईटी 2025 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
नहीं, CET 2025 में गलत उत्तर करने पर कोई नकारात्मक अंकन लागू नहीं किया गया है लेकिन गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।