WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025: राजस्थान पशुधन सहायक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025: राजस्थान के पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस आर्टिकल में दिए गए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को चेक कर सकते हैं। यहां पर लाइव स्टॉक असिस्टेंट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की संपूर्ण लिखित जानकारी दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान लाइवस्टॉक अस्सिटेंट सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है

जिसकी सहायता से उम्मीदवार पशुधन सहायक भर्ती सिलेबस डाउनलोड करके अपना समय बचा सकते है। अभ्यर्थियों को राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट एग्जाम 2025 में सफलता प्राप्त करने के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझते हुए तैयारी शुरू करनी चाहिए। जो उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर परीक्षा की तैयारी करते हैं वह कम समय में बेहतरीन स्कोर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Join Genius jankari WhatsApp Channel

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा Rajasthan Livestock Assistant Exam 2025 कुल 150 अंकों का होगा। जिसमे से 100 अंकों के सवाल पशु चिकित्सा विज्ञान विषय से पूछे जाएंगे, जबकि 50 अंकों के सवाल राजस्थान के सामान्य ज्ञान विषय से पूछे जाएंगे। गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के दिशा निर्देश अनुसार परीक्षा में नए नियम भी लागू किए गए है, जिसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जाते समय ध्यान में रखना आवश्यक है।

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025
Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 Highlight

Exam OrganizationRajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB)
Name Of ExamLivestock Assistant
Exam Date13 June 2025
Exam ModeOffline
Negative Marking0.33
CategoryLA Syllabus PDF

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus & Exam Pattern 2025

राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। जबकि आवेदन 31 जनवरी 2025 से आमंत्रित किए गए है। ऐसे में उम्मीदवारों को RSMSSB LSA Exam 2025 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पशुधन सहायक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान से अलग-अलग दो भागों में सवाल पूछे जाएंगे। नए नियमों के मुताबिक परीक्षा में किसी भी प्रश्न को खाली छोड़ने पर भी नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus & Exam Pattern 2025

Read Also – राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहां से करें डाउनलोड

अब परीक्षा में प्रश्न खाली छोड़ने के लिए पांचवां “E” विकल्प लागू किया गया है जिसे प्रश्न खाली छोड़ने के लिए भरना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नया Livestock Assistant Syllabus 2025 इस आर्टिकल में दिए गए सीधे लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan Livestock Assistant Exam Pattern 2025

राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट एग्जाम का परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है।

  • Exam Mode: राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
  • Exam Type: परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के निर्धारित किए गए हैं।
  • Exam Duration: पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • No Of Marks: पशुधन सहायक परीक्षा का पेपर कुल 150 अंकों का होगा, जिसमे प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
  • Negative Marking: परीक्षा में गलत उत्तर करने अथवा प्रश्न ना आने पर गोले खाली छोड़ने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • Exam Subjects: इस परीक्षा में राजस्थान का सामान्य ज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान विषय शामिल है। राजस्थान के सामान्य ज्ञान विषय के अंतर्गत राज्य का इतिहास, कला और संस्कृति, परंपराएं, विरासत और राजस्थान का भूगोल शामिल है।
  • LA Qualifying Marks: लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है यह केवल योग्यता अंक है।
    फाइनल मेरिट लिस्ट में Rajasthan Livestock Assistant Cut Off 2025 के संभावित अधिकतम अंकों के बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में वरीयता दी जाएगी।
  • विषयवार कुल अंकों का विवरण इस प्रकार है:
SubjectQue.Marks
General Knowledge 5050
Veterinary Science100100
Total150150

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025

राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट न्यू सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्थान पशुधन सहायक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2025 में शामिल विषयों की टॉपिक वाइज विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

Read Also – रेलवे आरआरबी एनटीपीसी नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहां करें डाउनलोड

 Part – A General Knowledge

A) राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परंपराएं एवं विरासत:

  • 1 प्राचीन सभ्यताएं: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ।
  • 2 राजस्थान के इतिहास की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं
  • 3 प्रमुख राजवंश
  • 4 राजवंशों की प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था
  • 5 सामाजिक- सांस्कृतिक आयाम
  • 6 स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं: किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं, हस्तशिल्प
  • 7 राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन
  • 8 राजनीतिक जनजागरण
  • 9 प्रजामण्डल आंदोलन
  • 10 राजस्थान का एकीकरण
  • 11 लोक भाषाएं (बोलिया) एवं साहित्य
  • 12 लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • 13 सन्त
  • 14 कवि
  • 15 योद्धा
  • 16 लोक देवता एवं लोक देवियां
  • 17 मेले एवं त्यौहार
  • 18 रीति रिवाज
  • 19 वेशभूषा तथा आभूषण

 B) Geography of Rajasthan

  • 1 राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप
  • 2 जलवायु दशाएं
  • 3 वनस्पति
  • 4 मृदाएं
  • 5 नदियां
  • 6 बांध
  • 7 झीले
  • 8 राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
  • 9 खनिज सम्पदा
  • 10 वन सम्पदा
  • 11 जल-संसाधन
  • 12 पशु सम्पदा
  • 13 वन्य जीव
  • 14 अभ्यारण्य एवं संरक्षण
  • 15 जनसंख्या वृद्धि एवं घनत्व
  • 16 साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • 17 प्रमुख जनजातियां
  • 18 राजस्थान मे पर्यटन

C) राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • 1 भारतीय संविधान की प्रकृति
  • 2 प्रस्तावना (उद्देशिका)
  • 3 मौलिक अधिकार
  • 4 राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्त्तव्य
  • 5 राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:
  • राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री
  • राज्य विधानसभा
  • उच्च न्यायालय
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • राज्य सूचना आयोग
  • राज्य मानव अधिकारी आयोग
  • राज्य का मुख्य सचिव
  • जिला प्रशासन

D) राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • 1 राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास
  • 2 राजस्थान की प्रमुख फसलें
  • 3 कृषि आधारित उद्योग
  • 4 प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
  • 5 मरू भूमि के विकास संबंधी परियोजनाएं
  • 6 हस्तशिल्प उद्योग
  • 7 बेरोजगारी
  • 8 सूखा और अकाल
  • 9 राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
  • 10 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम (MNREGA)
  • 11 विकास संस्थाएं
  • 12 लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं
  • 13 पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका

E) दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE)

  • 1 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • 2 ऑक्सीकरण एवं अपचयन क्रियाएं
  • 3 उत्प्रेरक
  • 4 धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक
  • 5 सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
  • 6 कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक
  • 7 हाइड्रोकार्बन
  • 8 कार्बन के अपररूप
  • 9 क्लोरो फ्लोरोकार्बन या फ्रियोन
  • 10 सी.एन.जी.
  • 11 बहुलक
  • 12 साबुन एवं अपमार्जक
  • 13 प्रकाश का परावर्तन व इनके नियम
  • 14 प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
  • 15 लैंस के प्रकार
  • 16 दृष्टि दोष तथा उसका निवारण
  • 17 अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • 18 अनुसंधान कार्यक्रम
  • 19 सूचना प्रौद्योगिकी
  • 20 आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
  • 21 मेण्डेल के आनुवंशिकता के नियम
  • 22 गुणसूत्रों की संरचना
  • 23 न्यूक्लिक अम्ल
  • 24 प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त
  • 25 मनुष्य में लिंग निर्धारण
  • 28 पर्यावरण अध्ययन
  • 29 पारिस्थितिक तंत्र की संरचना
  • 30 पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक
  • 31 पारिस्थितिक तंत्र में उर्जा प्रवाह
  • 32 जैव भू रसायनिक चक्र
  • 33 जैव प्रौद्योगिकी सामान्य जानकारी
  • 34 जैव पेटेन्ट
  • 35 नई पादप किस्मों का परिवर्धन
  • 36 ट्रांसजेनिक जीव या पराजीनी जीव
  • 37 जंतुओं का आर्थिक महत्व
  • 38 पादपों का आर्थिक महत्व
  • 39 रक्त समूह
  • 40 रक्ताधान
  • 41 आर. एच. कारक
  • 42 रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य
  • 43 कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य
  • 44 मानव रोगः कारण एवं निवारण

F) कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान

  • 1 कंप्यूटर की विशेषताएं
  • 2 कंप्यूटर संगठन:
  • RAM
  • ROM
  • फ़ाइल सिस्टम
  • इनपुट और आउटपुट डिवाइस
  • 3 MS-Office:
  • वर्ड, एक्सेल/स्प्रेड शीट, पावर पॉइंट का प्रदर्शन

G) समसामायिक घटनाएं

  • 1 राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
  • 2 वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं
  • 3 खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां

Part B – Veterinary Science

  • 1 Introductory Veterinary Anatomy
  • 2 Introductory Veterinary Physiology And Biochemistry
  • 3 Animal Husbandry Extension
  • 4 Introductory Veterinary Medicine
  • 5 Minor Veterinary Surgery
  • 6 Introductory Animal Nutrition
  • 7 Introductory Animal Management
  • 8 Introductory Animal Breeding
  • 9 Introductory Animal Reproduction etc.

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 PDF Download

Livestock Assistant SyllabusClick Here
Official Website Click Here
Telegram ChannelClick Here

Rajasthan Livestock Assistant Syllabus 2025 – FAQ,s

राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा 2025 में कब है?

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Livestock Assistant Exam 13 जून 2025 को आयोजित की जायेगी, जिसके लिए राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।

राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट परीक्षा 2025 कितने अंको की होगी?

Rajasthan Livestock Assistant Exam का आयोजन कुल 150 अंकों के लिए किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Abhimanyu Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at geniusjankari.com website. I have 6+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Sarkari Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Yojana Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment