REET Certificate Validity 2025: रीट 2024 में कुल 14 लाख फॉर्म भरे गए हैं, कई रीट पात्र अभ्यर्थियों ने भी दोबारा से आवेदन किया है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 में लेवल वन व लेवल टू में आजीवन पात्रता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को रीट-2024 में फेल होने पर भी थर्ड ग्रेड मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पिछली रीत पात्रता परीक्षा से कम या ज्यादा अंक मिलने पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। रीट 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी इच्छा से रीट 2024 परीक्षा में शामिल हो सकते है। उन्हें दोबारा परीक्षा पास करना अनिवार्य नहीं है। रीट 2024 के लिए कुल 14 लाख अधिक आवेदन प्राप्त किए गए हैं।
रीट लेवल 1 और लेवल 2 2022 में लगभग 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आजीवन पात्रता प्राप्त की थी। इसके बाद भी रीट 2024 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देने वाले हैं। लेकिन अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है कि ‘RE-REET 2024’ का परिणाम पिछली रीट 2022 के परिणाम पर क्या असर डालेगा। इसे लेकर दैनिक भास्कर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा बताया गया अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान निकाल दिया गया है।
REET Certificate Validity 2025 – रीट 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट आजीवन वैध
रीट सर्टिफिकेट वैलेडिटी को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे अभ्यर्थी यहां दिए सवाल जवाबों को चेक कर सकते है।
प्रश्न 1: क्या REET 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए REET 2024 परीक्षा में पुनः सम्मिलित होना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, रीट में पात्र अभ्यर्थियों के लिए पुनः Reet Exam 2025 में सम्मिलित होना अनिवार्य नहीं है। वे अपनी इच्छानुसार परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
प्रश्न 2: यदि आपने REET 2022 में कोई एक लेवल पास कर लिया है, तो क्या अब आप केवल दूसरे लेवल की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं?
उत्तर: हां, अभ्यर्थी जिस लेवल को पास कर चुके हैं, उसके अलावा फेल हुए लेवल की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। वे चाहें तो रीट दोनों लेवल की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न: 3 यदि REET 2022 पास कर लिया है, लेकिन REET 2024 में फेल हो गए हैं, तो क्या होगा?
उत्तर: REET 2022 पास वाले अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट आजीवन वैध हैं। एक बार पात्र होने के बाद यदि आप दोबारा परीक्षा में फेल भी हो जाते हैं, तो भी कोई समस्या नहीं है। अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
प्रश्न: 4 यदि REET 2022 न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण की, लेकिन REET 2024 में अधिक या कम अंक प्राप्त होते है, तो क्या होगा?
उत्तर: REET केवल पात्रता परीक्षा है। न्यूनतम अंकों के साथ आप पात्र माने जाएंगे। इसमें अधिक या कम अंक प्राप्त करने का कोई प्रभाव नहीं होगा।
प्रश्न: 5 REET 2022 में केवल एक स्तर की परीक्षा दी, अब क्या REET 2024 में केवल दूसरे लेवल की परीक्षा दे सकते हैं?
उत्तर: हां, अभ्यर्थी केवल रीट द्वितीय लेवल की पात्रता के लिए परीक्षा दे सकते हैं।