RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी नए वर्ष में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं का आरपीएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी कर दिया गया है। संशोधित और नया RPSC Exam Date Calendar हाल ही में 27 दिसंबर 2024 को पोर्टल जारी किया गया है। जिसमें वर्ष 2025 में होने वाली विभिन्न विभागों की परीक्षाओं की तारीखों का विवरण दिया गया है।
राजस्थान न्यू एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार पुरानी भर्तियों समेत आयोग द्वारा 27 भर्ती परीक्षाएं नए वर्ष में आयोजित की जाएगी। जिसमें से आयोग द्वारा नई भर्तियों और संशोधित परीक्षाओं समेत 17 भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है, इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 में 11 भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया था। अक्टूबर के परीक्षा कैलेंडर की में भी कही भर्तियों की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया था। वहीं आयोग द्वारा नए कैलेंडर में 10 परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है,
जबकि 7 नई भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की गई है। बता दें कि आरपीएससी द्वारा भू जल विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कारागार विभाग और कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, प्राविधिक शिक्षा में होने वाली परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है। RPSC Exam Date 2025 के आधार पर परीक्षाओं का दौर जहां पहले 7 मई से शुरू होने वाला था वहीं अब भी 7 मई 2025 से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

RPSC Exam Calendar 2025 Highlight
Exam Organizer | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Name Of Exam | Various Posts |
Exam Date | 12 May to 24 Dec 2025 |
Mode Of Exam | Online/Offline |
Negative Marking | 1/3 |
Category | Exam Calendar |
RPSC Exam Calendar 2025 In Hindi
वह उम्मीदवार जिन्होंने इनमे से किसी भी विभाग की भर्ती के लिए आवेदन किया है वह यहां पर आने वाली Rajasthan Exam Date 2025 की जानकारी चेक कर सकते हैं। आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार विभाग वार भर्तियों के नाम और परीक्षा तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है। आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर न्यूज 2025 के साथ ही आरपीएससी अपकमिंग जॉब वैकेंसी अपडेट के लिए उम्मीदवार टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर सकते हैं
Read Also – कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया आगामी 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें परीक्षा व रिजल्ट तिथियां
टेलीग्राम चैनल पर इन भर्तियों के RPSC Syllabus 2025 भी शेयर किए गए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लगभग 19 से 20 विभिन्न विभागों में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी गई है। इन परीक्षाओं के लिए आयोग द्वारा 27 दिसंबर 2024 को RPSC Revised New Exam Calendar 2025 जारी किया गया है। आयोग द्वारा इन परीक्षाओं का आयोजन 7 मई 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
RPSC Exam Calendar 2024 Date
आयोग द्वारा आरपीएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर में पिछली बार निर्धारित की गई कुछ विभागों की परीक्षा तारीखों में संशोधन किया गया है। जिसमें खान एवं भूविज्ञान विभाग की जियोलॉजिस्ट परीक्षा और असिस्टेंट मिनरल इंजीनियर परीक्षा की तिथि पहले 31 अगस्त 2025 थी जिसे बदलकर अब नई तारीखें रखी गई है। वहीं कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की प्रशिक्षक / सर्वेक्षक / सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड II परीक्षा तिथियों में भी बदलाव कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग की सहायक मत्स्य विकास अधिकारी परीक्षा तिथि को भी संशोधित करके नई परीक्षा तिथियां घोषित की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जा रही विभिन्न विभागों की भर्तियों के लिए आवेदन किया है वह इस आर्टिकल में RPSC Exam Calendar 2025 के आधार पर परीक्षा की संशोधित और नई तारीखें चेक कर सकते है।
RPSC Exam Calendar 2025 PDF
राजस्थान राज्य के विभिन्न विभागों में होने वाली नई प्रतियोगिता भर्ती परीक्षाओं की आरपीएससी एग्जाम डेट 2025 के अनुसार परीक्षा तिथियां निम्नानुसार हैं।
विभाग का नाम | पद का नाम | परीक्षा तिथि |
1 गृह विभाग | Senior Scientific Officer Exam Date 2025 | 12-05-2025 से 16-05-2025 |
2 चिकित्सा शिक्षा विभाग | Medical Assistant Professor Exam Date 2025(विज्ञापन संख्या 18/2024-25, दिनांक: 22.10.2024) | 12-05-2025 से 16-05-2025 |
3 चिकित्सा शिक्षा विभाग | Medical Assistant Professor Exam 2025(विज्ञापन संख्या 23/2024-25, दिनांक: 11.12.2024) | 23-06-2025 से 06-07-2025 |
4 माध्यमिक शिक्षा विभाग | Lecturer & Coach – School Education Co. Exam Date 2025 | 23-06-2025 से 06-07-2025 |
5 भूजल विभाग | Technical Assistant-Geophysics Exam Date 2025 | 07-07-2025 |
6 चिकित्सा शिक्षा विभाग | Biochemist Exam Date 2025 | 07-07-2025 |
7 भूजल विभाग | Junior Chemist Exam Date 2025 | 08-07-2025 |
8 लोक निर्माण विभाग | Assistant Testing Officer Exam Date 2025 | 08-07-2025 |
9 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग | Assistant Director Exam Date 2025 | 09-07-2025 |
10 मूल्यांकन विभाग | Research Assistant Exam Date 2025 | 10-07-2025 |
11 मत्स्य विभाग | Assistant Fisheries Development Officer Exam Date 2025 | 29-07-2025 |
12 कौशल विकास विभाग | Group Instructor/ Surveyor/ Assistant Apprenticeship Advisor (Gr-II) Exam Date 2025 | 29-07-2025 |
13 कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग | Deputy Principal/ Superintendent ITI Exam 2025 | 30-07-2025 से 01-08-2025 |
14 माध्यमिक शिक्षा विभाग | 2nd Grade Exam Date 2025 | 07-09-2025 से 12-09-2025 |
15 महिला एवं बाल विकास विभाग | Protection Officer Competitive Exam Date 2025 | 13-09-2025 |
16 गृह विभाग | Sub Inspector (Telecom) Exam Date 2025 | 09-11-2025 |
17 कॉलेज शिक्षा विभाग | Assistant Professor Competitive Exam Date 2025 | 01-12-2025 से 12-12-2025, 15-12-2025 से 19-12-2025, एवं 22-12-2025 से 24-12-2025 |
18 कार्मिक (क-4/2) विभाग | Assistant Engineer Prelims Exam Date 2025 (Civil, Electrical, Mechanical and Agricultural Engineering) | 28-09-2025 |
19 आर्थिक एवं संख्यिकी विभाग | Assistant Statistical Officer Exam Date 2025 | 12-10-2025 |
20 कार्मिक क – 4 /2 विभाग | RAS Exam Date 2025 | 02-02-2025 |
21 कृषि विभाग | Assistant Agriculture Officer Exam 2025 | 12-10-2025 से 19-10-2025 |
22 कृषि विभाग | Statistical Officer Exam 2025 | 12-10-2025 से 19-10-2025 |
23 कृषि विभाग | Agricultural Research Officer Exam 2025(6 Subjects) | 12-10-2025 से 19-10-2025 |
24 कृषि विभाग | Assistant Agricultural Research Officer Exam 2025 (5 Subjects) | 12-10-2025 से 19-10-2025 |
25 खान एवं भूविज्ञान विभाग | Assistant Mineral Engineer Exam Date 2025 | 07-05-2025 |
26 खान एवं भूविज्ञान विभाग | Geologist Exam Date 2025 | 07-05-2025 |
27 कारागार विभाग | Deputy Jailor Exam Date 2025 | 13-07-2025 |
How to Check RPSC Exam Calendar 2025
राजस्थान आरपीएससी द्वारा जारी भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर देखने या डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी गई लिंक के माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको “न्यूज” विकल्प के अन्तर्गत जारी “आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर” मिल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण – राजस्थान पंचायत सहायक भर्ती के लिए 9000 पदों पर जारी होगी विज्ञप्ति, योग्यता 12वीं पास
RPSC Exam Calendar 2025 Official Website
RPSC Exam Calendar 2025 – 1 | Click Here |
RPSC Exam Calendar 2025 – 2 | Click Here |
RPSC Exam Calendar 2025 – 3 | Click Here |
RPSC Exam Calendar 2025 – 4 | Click Here |
RPSC Exam Calendar 2025 – 5 (new) | Click Here |
Official Website | Click Here |
Latest Jobs | Click Here |
RPSC Exam Calendar 2025 – FAQ,s
आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 2025 में कौन कौनसे एग्जाम होंगे?
लोक सेवा आयोग आरपीएससी द्वारा जारी किए गए Rajasthan Exam Calendar 2025 के अनुसार नए वर्ष में डिप्टी जेलर भर्ती, कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती, सहायक परीक्षण अधिकारी भर्ती, असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती और आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
आरपीएससी डिप्टी जेलर एग्जाम 2025 में कब होगा?
RPSC Exam Date Calendar 2025 के अनुसार कारागार विभाग की भर्ती डिप्टी जेलर परीक्षा 13 जुलाई 2025 रविवार को आयोजित की जाएगी।