WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड इस दिन जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 4th ग्रेड परीक्षा 2025 की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं, जिससे कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में भी बदलाव हुआ है। भर्ती बोर्ड द्वारा राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, कार्यालयों और दफ्तरों में 53,749 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए राज्य के लगभग 23 से साढ़े 23 लाख अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म भरे गए है।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक जमा किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही लाखों उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा जो पहले 18 से 21 सितंबर 2025 तक होनी थी, अब उसकी तारीखें बदल दी गई हैं। यह परीक्षा अब चार दिन की बजाय केवल तीन दिन ही चलेगी, जिसमें हर दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

Join Genius jankari WhatsApp Channel

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल और चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके Rajasthan 4th Grade Admit Card Download कर सकते हैं। राजस्थान ग्रुप डी ग्रेड एम्प्लॉई एडमिट कार्ड, परीक्षा की तिथियां और परिणाम जारी होने की तारीख सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Highlight

Organization NameRajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB)
Exam Name4th Grade Employee
No Of Post53749
Last Date19 April 2025
4th Grade Exam Date19 Sep to 21 Sep 2025
RSSB 4th Grade District Location15 Sep 2025
4th Grade Admit Card Release Date17 Sep 2025
4th Grade Answer Key Release27 Sep 2025
Job LocationRajasthan
4th Grade SalaryRs.56,100/-
CategoryRSSB Admit Card 2025

RSMSSB 4th Grade Exam Date 2025 Latest News

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी परीक्षा की तारीखें RSSB Exam Calendar 2025-26 में अन्य भर्तियों के साथ जारी की गई हैं। संशोधित परीक्षा तिथियों के अनुसार RSMSSB 4th Grade Exam अब 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक कराई जाएगी। वहीं पहले यह परीक्षा 18 से 21 सितंबर तक होने वाली थी।
यह परीक्षा लगातार 3 दिनों तक, हर दिन दो-दो पालियों में ऑफलाइन मोड में अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर करने और खाली गोले छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Read Also – राजस्थान विद्युत वितरण निगम टेक्नीशियन ग्रेड III भर्ती के 1947 पदों पर विज्ञप्ति जारी, ऐसे करें आवेदन

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Date

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 कर होगी। जिसके लिए परीक्षा से पांच दिन पहले 15 सितंबर 2025 को राजस्थान क्लास IV एम्प्लॉई डिस्ट्रिक्ट लोकेशन पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके बाद परीक्षा से तीन दिन पहले 17 सितंबर 2025 को राजस्थान 4th ग्रेड एम्प्लॉई एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की सिटी लोकेशन और एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल, राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल और कर्मचारी चयन बोर्ड के पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आसानी से अपनी ग्रुप डी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन और ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB 4th Grade Answer Key 2025 Shift Wise

राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। इसके बाद राजस्थान फोर्थ ग्रेड की आधिकारिक उत्तर कुंजी शिफ्ट-वाइज, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के एक सप्ताह बाद जारी की जाएगी। चयन बोर्ड द्वारा सभी 6 शिफ्टों की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्तर कुंजियां एक साथ जारी की जाएंगी। अभ्यर्थी अपनी-अपनी शिफ्ट की RSSB 4th ग्रेड आंसर की डाउनलोड करके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना संभावित स्कोर चेक कर सकेंगे।

RSMSSB 4th Grade Result Date 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा के एक हफ्ते बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। फोर्थ ग्रेड एम्प्लॉई का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, जन्मतिथि का उपयोग करके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिणाम चेक कर सकेंगे।

RSMSSB 4th Grade Cut Off 2025 Marks

राजस्थान फोर्थ ग्रेड फाइनल कट ऑफ मार्क्स परिणाम के साथ ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में श्रेणी अनुसार अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे। यहां हमने 4th ग्रेड केटेगरी-वाइज कट ऑफ मार्क्स दिए हैं, जिनके आधार पर आप अपेक्षित कट ऑफ का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं:

Category  Cut Off Marks
GEN172 से 177 अंक
OBC163 से 168 अंक
EWS162 से 167 अंक
SC142 से 151 अंक
ST139 से 149 अंक

RSMSSB 4th Grade Exam Pattern 2025

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में विभिन्न विषयों से 200 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने के साथ ही गोले नहीं भरने पर भी 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा, वहीं 10 मिनट का अतिरिक्त समय अनुत्तरित गोलों को भरने और चेक करने के लिए दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अंतिम चयन के लिए अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
SubjectsQuestions
सामान्य हिंदी20
सामान्य अंग्रेजी15
सामान्य गणित15
राजस्थान का भूगोल20
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति20
सामान्य विज्ञान05
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था10
समसामयिक घटनाएं (भारत एवं राजस्थान)10
बेसिक कंप्यूटर05
कुल प्रश्न120
कुल अंक200

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 – Exam Dress Code & Documents

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को अपने साथ राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, आधार कार्ड, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और एक पारदर्शी नीले रंग का बॉल पेन लेकर जाना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना भी उतना ही जरूरी है।
  • परीक्षा केंद्र पर जाते समय अभ्यर्थी किसी भी तरह की घड़ी, गले, हाथ या पैर में चेन, ब्लूटूथ डिवाइस, मेटैलिक और नॉन-मेटैलिक वस्तुएं, बेल्ट, बंद जूते या बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर न जाएं।
  • पुरुष अभ्यर्थी फोर्थ ग्रेड एग्जाम सेंटर पर हाफ स्लीव शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पजामा, लोअर या साधारण छोटे बटन वाली पैंट जैसे कपड़े पहन सकते हैं।
  • वहीं, महिला अभ्यर्थी हाफ स्लीव बाजू वाला कुर्ता, शर्ट, टी-शर्ट, पजामा, लोअर, सिंपल पैंट, सादी साड़ी, सूट और स्लीपर पहनकर परीक्षा देने जा सकती हैं।
  • महिला और पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा के लिए जाते समय किसी भी प्रकार की ज्वैलरी, धागा या पिन, चेन अथवा कोई भी डिजिटल उपकरण अपने साथ न रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले पहुंचें, क्योंकि एक घंटे पहले एंट्री गेट बंद कर दिया जाएगा, जबकि 1 घंटे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए दस्तावेज चेक किए जाएंगे।

How to Check RSMSSB 4th Grade Exam District Location 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन 2025 चेक के लिए उम्मीदवार यहां दी गई जानकारी का पालन कर सकते हैं:

  • Step: 1 सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
  • Step: 2 होमपेज पर “Rajasthan Class IV Employee Direct Recruitment Exam District Location” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step: 3 इसके बाद “Pre Exam” सिलेक्ट करके एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Step: 4 फिर कैप्चा कोड दर्ज करते हुए “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
  • Step: 5 इसके बाद स्क्रीन पर चतुर्थ श्रेणी एग्जाम सिटी का नाम और एग्जाम शिफ्ट डिटेल्स दिख जाएगी, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

How to Download RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025

राजस्थान 4th ग्रेड एम्प्लॉई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • Step: 1 सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
  • Step: 2 डैशबोर्ड पर थ्री लाइन में जाकर विभिन्न विकल्पों में “Get Admit Card” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Step: 3 अगले पेज में “Class IV Employee Direct Recruitment Exam 2025” के सामने “Get Admit Card” पर क्लिक करें।
  • Step: 4 इसके बाद “Pre Exam” सिलेक्ट करके एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Step: 5 आवश्यक विवरण भरने के बाद “Get Admit Card” पर क्लिक करें।
  • Step: 6 स्क्रीन पर आपको राजस्थान फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड की फुल डिटेल्स दिख जाएगी।
  • Step: 7 जानकारी चेक करने के बाद “Print” ऑप्शन पर क्लिक करके फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए जाते समय इसका प्रिंटआउट निकलवा कर साथ लेकर जाएं।

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Download Link

RSMSSB Fourth Class Exam City Location Check Click Here
RSSB Fourth Class Admit Card DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here
Telegram ChannelClick Here

RSMSSB 4th Grade Employee Admit Card 2025 – FAQ’s

राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?

अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर “Get Admit Card” सेक्शन में विजिट करते हुए एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आसानी से Rajasthan 4th Grade Admit Card Download कर सकते हैं।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम जिला लोकेशन 2025 कब जारी होगी?

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Class IV Employee District Location 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे तक जारी कर दी जाएगी।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड 2025 कब आएंगे?

Rajasthan Class IV Employee Admit Card 2025 कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 17 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम 2025 में कब है?

Rajasthan Class IV Employee Exam 2025 का आयोजन संशोधित तारीखों के आधार पर 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Abhimanyu Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at geniusjankari.com website. I have 6+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Sarkari Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Yojana Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment