Safai Karmchari Bharti Postponed 2024: एक बार फिर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को रद्द कर दिया गया है। दरअसल 5 अगस्त 2024 को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में निकाली गई सफाई कर्मचारी भर्ती को विड्रो अथवा रद्द करने के लिए Safai Karamchari Recruitment 2024 Postponed ऑफीशियल नोटिस जारी कर दिया गया है।
राजस्थान नगरीय निकाय भर्ती पूर्व में भी अपरिहार्य कारणों के चलते दो बार स्थापित की जा चुकी है साथ ही इसमें योग्यता ओर चयन प्रक्रिया को लेकर भी संशोधन किए गए। वहीं अब एक बार फिर से 186 नगरीय निकायो में निकाली गई सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 रद्द करने का आधिकारिक ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
बता दें कि यह भर्ती 23820 पदों पर राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई थी। सफाई कर्मचारी भर्ती स्थगित करने को लेकर पिछले लंबे समय से वाल्मीकि समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की जा रही है, जिसके चलते एक बार फिर से सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 स्थगित कर दी गई है।

Safai Karmchari Bharti Postponed 2024 Highlight
Recruitment Organization | Autonomous Governance Department |
Name Of Post | Safai Karmchari |
No. Of Post | 23820 |
State | Rajasthan |
पोस्टपेड डेट | 2/12/2024 |
Category | Safai Karmchari Bharti Cancel News |
Safai Karmchari Bharti Postponed 2024 Latest News
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्थगित कर दी गई है। रविवार को जयपुर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक कालीचरण सराफ, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव और निदेशक कुमार पाल गौतम की मौजूदगी में संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण भर्ती स्थगित करने पर सहमति बन गई।
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों ने अब अपनी 7 दिन की हड़ताल खत्म कर दी है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के 23 हजार 820 पदों की जगह अब 19 हजार 743 पद ही भरे जाएंगे। फिलहाल संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ और प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार ग्रेटर नगर निगम में 3370 और हेरिटेज नगर निगम में 707 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्थगित कर दी गई है।
आने वाले दिनों में यह भर्ती संविदा पर की जाएगी। वार्ता के बाद सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि जयपुर शहर में सफाई कर्मचारी पद के लिए बनाए जा रहे अनुभव प्रमाण पत्र गलत हैं। वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए, जिसके कारण वाल्मीकि समाज के कर्मचारी इस भर्ती से वंचित रह गए। ऐसे में सफाई कर्मचारी संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए हेरिटेज एवं ग्रेटर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को स्थगित कर दिया गया है तथा आगामी भर्ती को संविदा आधार पर करने का आश्वासन दिया गया है।
Safai Karmchari Bharti 2024 Cancel News
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 स्थगित करने के स्वायत शासन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2024 को ऑफिशियल ऑर्डर जारी किया गया है। अब नगर निगम भर्ती का आयोजन एक नए सिरे से किया जाएगा। इसी बार इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन भर्ती नियम 2012 के अधार पर किया जाएगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी नई भर्ती 2024 के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन अगले एक से डेढ़ में जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए जाएंगे। जिन युवाओं ने पूर्व में आवेदन जमा कर दिया है उन्हे फिर से फॉर्म लगाने की आवश्कता नही है। लेकिन नए भर्ती नियमों के मुताबिक अयोग्य अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर उन्हे इस भर्ती से बाहर किया जा सकता है।
Safai Karmchari Bharti Postponed 2024 Today News
Safai Karmchari Postponed Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Safai Karmchari Bharti Cancelled 2024 – FAQ,s
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 रद्द क्यों की गई हैं?
वाल्मीकि समाज द्वारा इस भर्ती में योग्यता और चयन प्रक्रिया में संशोधन करने और वाल्मिकी समाज के युवाओं को प्राथमिकता देने को लेकर लंबे समय से की हड़ताल और धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसके कारण 23820 पदों पर आवेदन प्राप्त करने के बाद एक बार फिर से Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 Postponed कर दी गई है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी नई भर्ती 2024 में कब निकलेगी?
Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2024 Postponed करने के बाद नए भर्ती नियमों के साथ स्वायत शासन विभाग द्वारा Safai Karmchari New Vacancy अगले एक से दो महिने में निकाली जा सकती है।