WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं की हुई बल्ले बल्ले, सरकार देगी यह सुविधा बिल्कुल फ्री

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024: राजस्थान राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के नागरिकों के लिए कल्याण ओर जनहित के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की जाती है। इसी तरह हाल ही में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “राजस्थान मां वाउचर योजना 2024” की शुरूआत की गई है।

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है यह योजना केवल राज्य की गर्भवती महिलाओं के लिए लागू की गई है। इस योजना में अब प्रसूति महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा बिल्कुल निशुल्क दी जाएगी। लेकिन प्रत्येक योजना की तरह ही Rajasthan Maa Voucher Scheme के लिए भी कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं जिसे इस योजना का लाभ उठाने वाली इच्छुक महिलाओं को पूरा करना अनिवार्य  होगा।

Join Genius jankari WhatsApp Channel

इस आर्टिकल में Mukhya Mantri Maa Voucher Yojana के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इसके साथ ही स्टेट वाइज गवर्नमेंट जॉब्स और गवर्नमेंट स्कीम्स की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन कर सकते हैं।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024
Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Highlight

Scheme OrganizationState Government of Rajasthan
Name Of SchemeMaa Voucher
Apply ModeOnline
Scheme Start8 March 2024 (In Some Districts)
9 August 2024 (All State)
BenefitsFree Sonography
BeneficiaryOnly Pregnant Women’s
Who Can ApplyOnly Rajasthan State Pregnant Women’s
CategoryRajasthan Latest Sarkari Yojana 2024

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Kya Hai

राजस्थान मां वाउचर योजना की शुरुआत भाजपा सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत मार्च महीने से कुछ जिलों में शुरू की गई थी। लेकिन अब इस योजना को संपूर्ण राजस्थान राज्य में लागू कर दिया गया है। Maa Voucher Scheme 2024 के अन्तर्गत गर्भवती महिलाएं अब प्राइवेट और सरकारी सभी सेंटर पर “Free Sonography” करवा सकेगी।

Rajasthan Maa Voucher Yojana Kya Hai

दरअसल राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के अंतर्गत प्रदेश की ऐसी गर्भवती महिलाएं जो की कम से कम 12 सप्ताह की गर्भवती है, वह राज्य के किसी भी प्राइवेट और सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकेगी। अब से इन महिलाओं की सोनोग्राफी का खर्चा CM Mother Voucher Scheme 2024 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को उनके मोबाइल पर SMS के जरिए से QR Code आधारित “Mother Voucher” भेजा जाएगा, जिसे दिखाकर महिलाएं किसी भी सूचीबद्ध निजी और सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर मुफ्त सोनोग्राफी करा सकेंगी।

Read Also – पढ़ो परदेश योजना में अप्लाई करके पाएं विदेश में पढ़ने के लिए 20 लाख तक की वित्तीय सहायता

राजस्थान की महिलाओं के हित में इस योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 8 मार्च 2024 से की गई है। शुरुआत में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुछ जिलों में लागू किया गया था। लेकिन 9 अगस्त 2024 से मां वाउचर योजना को संपूर्ण राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Features & Advantages

राजस्थान राज्य की गर्भवती महिलाओं को मां वाउचर योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी कराने की सुविधा प्राप्त होगी।

  • इससे महिलाएं बिना पैसों की चिंता के समय पर अपना अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी।
  • इस योजना के जरिए राज्य में गरीब तबके की प्रेगनेंट महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर एक सजगता और उत्साह बढ़ेगा।
  • मां वाउचर योजना से राज्य में मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
  • इस योजना से कमजोर मां और बच्चे को समय पर सही दवा और सही इलाज मिल सकेगा।
  • समय-समय पर सोनोग्राफी होने से महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की देख रेख समय पर हो सकेगी।
  • आवश्यकता अनुसार इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को 2 से 3 बार फ्री सोनोग्राफी करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • समय-समय पर सोनोग्राफी होने से जच्चा और बच्चा दोनों को उचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Benefits

मां वाउचर योजना का लाभ प्रति महीने की 9, 18 और 27 तारीख को मातृत्व दिवस पर राजस्थान राज्य के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में आने वाली लाभार्थी गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।

  • मां वाउचर स्कीम में 14 सप्ताह और उससे अधिक की गर्भवती महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी करा सकती है।
  • गर्भवती महिला निशुल्क सोनोग्राफी योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को जन आधार कार्ड और उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन चिकित्सा संस्थान पर जाते समय अपने साथ लेकर जाना होगा।
  • मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से वाउचर जारी करने के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी का उपयोग किया जाएगा, जो की अधिकतम 30 दिनों के लिए वैध रहेगा।
  • यदि इन 30 दिनों के अंदर लाभार्थी महिला सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है, तो ऐसे में महिला चिकित्सा संस्थान पर जाकर वाउचर के लिए निर्धारित वैधता को अगले 1 महिने के लिए और बढ़ा सकती हैं।
  • लेकिन 30 दिनों के बाद सोनोग्राफी समय सीमा को आगे बढ़ाने का यह लाभ महिलाएं केवल एक बार ही उठा सकेगी।

Read Also – भाग्य लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत लड़कियों को मिलेगा 2 लाख रुपए का लाभ

Rajasthan Maa Voucher Free Sonography Yojana 2024

राजस्थान मां वाउचर फ्री सोनोग्राफी योजना के तहत प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर को प्रत्येक फ्री सोनोग्राफी के लिए 450 रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा।

  • योजना के अंतर्गत PCTS Software के जरिए Free Sonography Voucher जारी किए जाएंगे।
  • सोनोग्राफी के पश्चात सभी अल्ट्रा साउंड का संपूर्ण रिकॉर्ड डाटा इंपैक्ट सॉफ्टवेयर में एंटर किया जाएगा।
  • सोनोग्राफी की रिपोर्ट और जांच को ओजस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड किया जाएगा।
  • संबंधित उपनिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सोनोग्राफी जांच वेरिफिकेशन के बाद संबंधित सोनोग्राफी सेंटर को प्रत्येक सोनोग्राफी के लिए 450 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • इस राशि का भुगतान सोनोग्राफी सेंटरों को डीबीटी वाउचर के जरिए डायरेक्ट ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Eligibility Criteria

राजस्थान मां वाउचर योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।

  • राज्य की मूल निवासी: मुख्यमंत्री मां वाउचर योजना का लाभ उठाने के लिए महिला लाभार्थी राजस्थान राज्य की नागरिक होनी चाहिए।
  • जन आधार कार्ड: इस योजना के लिए गर्भवती महिलाओं के पास जनाधार कार्ड होना जरूरी है।
  • पहचान पत्र: महिलाओं को अपनी पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
  • PCTS रजिस्ट्रेशन: सीएम मां वाउचर योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को पीसीटीएस के अन्तर्गत अर्थात प्रोफेशनल कंसल्टेंट ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
  • अन्य दस्तावेज: इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को आवश्यकता अनुसार अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करने की जरूरत पड़ सकती हैं।

Read Also – राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू, फर्स्ट इंस्टॉलमेंट जारी

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Document

राजस्थान मां वाउचर योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

  • Aadhar Card: अपनी पहचान का प्रमाण देने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • Janadhaar Card: राज्य की मां वाउचर कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए महिला लाभार्थियों को जन आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
  • Registered Mobile Number: मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए भेजे जाने वाले वाउचर अथवा क्यूआर कोड के लिए महिलाओं के पास जन आधार कार्ड और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला मोबाइल होना आवश्यक है।
  • Address Proof: महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी है या नहीं इसके प्रमाण के लिए महिलाओं को मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • Passport Size Photo: अन्य दस्तावेजों के साथ महिलाओं के पास नवीनतम लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की फोटो भी होनी चाहिए।
  • PCTS Registration: मुख्यमंत्री मां वाउचर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को प्रोफेशनल कंसल्टेंट ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर (PCTS) के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • Other Documents As Required: आवश्यकता अनुसार जरूरत पड़ने पर महिलाओं को राशनकार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Ke Liye Online Registration Kaise Karen

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं किसी भी रजिस्टर्ड प्राइवेट और सरकारी चिकित्सा संस्थान अथवा सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर मां वाउचर योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। Rajasthan Maa Voucher Yojana Online Apply करने के लिए पात्र महिलाएं निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकती हैं।

  • Step: 1 सबसे पहले किसी भी रजिस्टर्ड निजी अथवा सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर जाएं।
  • Step: 2 सोनोग्राफी सेंटर जाते समय आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला फोन साथ लेकर जाएं।
  • Step: 3 इसके बाद केंद्र पर जाकर वहां के स्वास्थ्य कर्मचारियों से मां वाउचर योजना के अंतर्गत फ्री सोनोग्राफी करने के बारे में बात करके अपनी फ्री सोनोग्राफी करवा सकते हैं।

Note:- राजस्थान मां वाउचर योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जिला वाइज ऑफिशियल वेबसाइट फिलहाल जारी नहीं की गई है लेकिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लाभार्थी महिलाएं ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर सकती है।

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 Apply Online

Maa Voucher Yojana Notification PDFClick Here
Maa Voucher Yojana Official Website Coming Soon
Telegram ChannelClick Here

Rajasthan Maa Voucher Scheme 2024 – FAQ,s

राजस्थान मां वाउचर योजना 2024 के क्या लाभ है?

राजस्थान Mother Voucher Scheme Free Sonography के अंतर्गत 84 दिन या इससे अधिक की गर्भवती महिलाएं निजी और सरकारी सूचीबद्ध सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड अथवा सोनोग्राफी करा सकेंगी।

राजस्थान मां वाउचर योजना 2024 में फ्री सोनोग्राफी कराने के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

Maa Voucher Free Sonography Yojana का लव उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं का PCTS के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है साथ ही महिलाएं राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए और महिलाओं के पास आधार कार्ड , जन आधार कार्ड और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

राजस्थान मां वाउचर योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

Maa Voucher Yojana 2024 के अंतर्गत योग्य गर्भवती महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ किसी भी नजदीकी सूचीबद्ध सोनोग्राफी सेंटर जाकर फ्री अल्ट्रासाउंड करवा सकती है।

राजस्थान मां वाउचर योजना 2024 में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

राज्य की गर्भवती पात्रता प्राप्त महिलाएं जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी सोनोग्राफी सूचीबद्ध सेंटर पर जाकर CM Maa Voucher Scheme 2024 के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती है।

राजस्थान मां वाउचर योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है?

मां वाउचर स्कीम के अंतर्गत Rajasthan Free Sonography Yojana 2024 का लाभ उठाने के लिए पात्रता प्राप्त महिलाओं के पास आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, राशनकार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र इत्यादि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Abhimanyu Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at geniusjankari.com website. I have 6+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Sarkari Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Yojana Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment