Rajasthan GNM Admission 2025: निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर राजस्थान द्वारा GNM Admission Notification जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। GNM डिप्लोमा कोर्स के लिए कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान में जीएनएम बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अपना सपना पूरा करने का यह सुनहरा अवसर है। राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2025 नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जीएनएम कोर्स के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है।
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर GNM Online Form जमा कर सकते हैं। जीएनएम डिप्लोमा कोर्स में आवेदन की पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। बता दें कि राजस्थान GNM 2025 में कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं। रोजाना सरकारी नौकरी अपडेट के लिए आप Telegram Channel Join कर सकते हैं।

Rajasthan GNM Admission 2025 Highlight
Course Organization | Directorate of Medical Health & Family Welfare Services, Jaipur |
Name Of Course | General Nursing & Midwifery Course (GNM) |
No Of Seats | Update Soon |
Apply Mode | Online |
Last Date | 10 January 2025 |
State | Rajasthan |
Course Duration | 03 Yrs (+6 Month Internship) |
Category | GNM Course |
Rajasthan GNM Admission 2025 Notification
राजस्थान सामान्य नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना 20 दिसंबर 2024 को जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार अंतिम तिथि यानि 10 जनवरी 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई का सीधा लिंक इस लेख में दिया गया है।
Read Also – बिना CET राजस्थान रोड़वेज कंडक्टर भर्ती के 500 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास
12वीं पास युवाओं के लिए GNM Diploma Course Free में करने का यह अच्छा अवसर है। इस कॉर्स के लिए उम्मीदवार नाममात्र का आवेदन शुल्क जमा करके डिप्लोमा कोर्स फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह कोर्स 3 वर्ष की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी।
Rajasthan GNM Admission 2025 Last Date
राजस्थान जीएनएम प्रवेश अधिसूचना दिसंबर के अंतिम सप्ताह में या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक कभी भी एडमिशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Event | Date |
GNM Admission Start | 27 December 2024 |
GNM Admission Last Date | 10 January 2025 |
GNM Admission Merit List | Coming Soon |
Rajasthan GNM Admission 2025 Seats
राजस्थान राज्य के विभिन्न राजकीय सामान्य नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण केंद्रों में General Nursing & Midwifery Training की सैंकड़ों सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों के लिए राज्य के कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
Read Also – 10वीं पास के लिए निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स का नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan GNM Admission 2025 Application Fees
राजस्थान जीएनएम कोर्स 2025 के लिए एडमिशन फॉर्म भरने हेतु जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 220 रूपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 110 रूपये रखा गया है। उम्मीदवारों को इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Rajasthan GNM Admission 2025 Qualification
राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए। जीएनएम प्रशिक्षण कोर्स के लिए विज्ञान वर्ग के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी वर्ग में विज्ञान वर्ग के योग्य उम्मीदवार उपस्थित नहीं रहते हैं तो शेष खाली सीटों के लिए मेरिट के आधार पर अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को सलेक्ट किया जाएगा।
Read Also – सुप्रीम कोर्ट पीए और कोर्ट मास्टर भर्ती की विज्ञप्ति जारी
Rajasthan GNM Admission 2025 Age Limit
राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण कोर्स में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना आवेदन की तारीखों के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जा सकती है।
Rajasthan GNM College Admission Fees 2025
राजस्थान राज्य में सरकारी और प्राइवेट जीएनएम प्रशिक्षण कॉलेजों की फीस निम्नानुसार है।
For GNM Private College Fees
राजस्थान जीएनएम प्राइवेट कॉलेज में GNM प्रशिक्षण की प्रतिवर्ष फीस 66000 रूपये रखी गई है।
For GNM Govt College Fees
राजस्थान जीएनएम सरकारी कॉलेजों की फीस जनरल, ओबीसी क्रीमी लेयर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 10500 रूपये प्रति वर्ष रखी गई है। जबकि एससी, एसटी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 4200 रूपये कॉलेज फीस प्रति वर्ष रखी गई है।
Counselling Fees: जीएनएम काउंसलिंग फीस 500 रूपये रखी गई है।
Rajasthan GNM Course Duration 2024
राजस्थान जीएनएम कोर्स 2025 की प्रशिक्षण अवधि 3 वर्ष की रखी गई है। जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप तय की गई है। जीएनएम कोर्स ट्रेनिंग सेशन जनवरी या फरवरी 2025 से शुरू किया जा सकता है।
Rajasthan GNM Admission 2025 Selection Process
राजस्थान जीएनएम कॉलेज एडमिशन 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणियों को विशेष लाभ दिया जा सकता है। Rajasthan GNM Merit List 2025 श्रेणीवार और जिलेवार अलग अलग जारी की जाएगी।
- Merit list based on Qualification
- Document Verification
Rajasthan GNM Government Colleges List 2025
राजस्थान के विभिन्न जिलों में राजकीय महाविद्यालयों में सैकड़ों खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। राजस्थान टॉप 10 जीएनएम सरकारी व निजी कॉलेज इस प्रकार है।
Name Of College | District |
स्कूल ऑफ नर्सिंग, एसएमएस अस्पताल, जयपुर | Jaipur |
सरकारी नर्सिंग स्कूल, एमजी अस्पताल, जोधपुर | Jodhpur |
स्कूल ऑफ नर्सिंग एमबीएस अस्पताल | Kota |
जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर, पीबीएम अस्पताल | Bikaner |
स्कूल ऑफ नर्सिंग, एमबी सरकारी अस्पताल | Udaipur |
जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर, राजीव गांधी सरकारी अस्पताल | Alwar |
सरकारी मॉडल नर्सिंग संस्थान और मिडवाइफरी के लिए उत्कृष्टता केंद्र, केकड़ी | Ajmer |
स्कूल ऑफ नर्सिंग, सरकारी अस्पताल | Sri Ganganagar |
जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर | Pali |
जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर | Barmer |
स्कूल ऑफ नर्सिंग, एमजी अस्पताल | Banswara |
How to Apply Rajasthan GNM Admission 2025
Rajasthan GNM Admission Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणो का पालन कर सकते हैं।
- Step: 1 सबसे पहले नीचे दिए गए Rajasthan GNM Admission Online लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 2 इतना करते ही आपके सामने GNM Application Form खुल जाएगा।
- Step: 3 आवेदन फॉर्म में आवश्यक संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- Step: 4 इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
- Step: 5 इसी तरह से पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- Step: 6 श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 7 भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan GNM Admission 2025 Apply Online
GNM Admission Notification PDF | Click Here |
GNM Admission Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan GNM Admission 2024-25 – FAQ,s
राजस्थान जीएनएम डिप्लोमा कोर्स एडमिशन फॉर्म कब निकलेंगे?
GNM Diploma Course Admission 2024-25 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 20 दिसंबर 2024 को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
राजस्थान जीएनएम एडमिशन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कोई भी महिला और पुरुष उम्मीदवार GNM Admission Form जमा कर सकते है।